फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: The soldier accused the captive guard of setting fire the matter outside the district jail Orai

जालौन: बंदी रक्षक पर सिपाही ने लगाया फायर झोकने का आरोप, जिला कारागार उरई के बाहर का मामला

Wed, 26 Jan 2022 09:51 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, जालौन
अमर उजाला नेटवर्क, जालौन Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 26 Jan 2022 09:51 PM IST
सार

उरई जेल के बाहर पीएसी सिपाही अभिषेक शर्मा और अभिषेक सिंह खड़े हुए थे। आरोप है कि तभी वहां पर उन लोगों से रंजिश रखने वाला बंदी रक्षक वीरेंद्र सिंह वहां आया और अभिषेक शर्मा से अभद्रता करते हुए गाली गलौज करने लगा। मना करने पर बंदी रक्षक वीरेंद्र ने तमंचे से अभिषेक शर्मा पर दो फायर किए और वहां से भाग गया।

विज्ञापन
Jalaun: The soldier accused the captive guard of setting fire the matter outside the district jail Orai
मौके पर घटना की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उरई जेल के बाहर बुधवार शाम 7:00 बजे के लगभग जेल में ड्यूटी पर तैनात बंदी रक्षक ने सिपाही पर तमंचे से फायर कर दिया। इसके बाद मौके से भाग गया। हालांकि फायरिंग की घटना में दूसरा सिपाही बाल-बाल बच गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस एएसपी, सीओ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


उरई जेल के बाहर पीएसी सिपाही अभिषेक शर्मा और अभिषेक सिंह खड़े हुए थे। आरोप है कि तभी वहां पर उन लोगों से रंजिश रखने वाला बंदी रक्षक वीरेंद्र सिंह वहां आया और अभिषेक शर्मा से अभद्रता करते हुए गाली गलौज करने लगा। मना करने पर बंदी रक्षक वीरेंद्र ने तमंचे से अभिषेक शर्मा पर दो फायर किए और वहां से भाग गया।

विज्ञापन

पीएसी में तैनात सिपाही अभिषेक शर्मा ने आरोप लगाते हुए बताया कि बंदी रक्षक वीरेंद्र सिंह उन लोगों से किसी बात को लेकर रंजिश रखता है। जेल के बाहर हुई फायरिंग से अचानक वहां सुरक्षा में तैनात सिपाहियों में भगदड़ मच गई। इसके बाद सिपाही अभिषेक शर्मा ने उच्चाधिकारियों को जानकारी देते हुए पुलिस को भी सूचना दी। फायरिंग की सूचना पर मौके पर एएसपी राकेश सिंह, सीओ सिटी विजय आनंद, कोतवाल शिव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।

इस बाबत जेल अधीक्षक सुनीत कुमार सिंह का कहना है की आरोपी बंदी रक्षक वीरेंद्र सिंह फर्रुखाबाद का निवासी है और 2015 में वह बंदी रक्षक के पद पर तैनात हुआ था। फिलहाल वह फरार है। मामले की पूरी जानकारी कर तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी जाएगी। इस बाबत सीओ सिटी का कहना है कि फायरिंग की सूचना मिली थी। जांच पड़ताल चल रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

चार माह से खराब हैं कैमरे

वहीं घटना के बाबत जब जेल अधीक्षक से कैमरे से रिकॉर्डिंग निकालने के बारे में बोला गया तो उन्होंने जानकारी दी कि जेल के कैमरे पिछले चार माह से खराब पड़े हुए हैं। इसकी जानकारी मुख्यालय में हर 15 दिन में दी जाती है लेकिन अभी तक कैमरे को सही नहीं करवाए गए हैं। इस वजह से घटना की सीसीटीवी फुटेज नहीं मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed