फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   jalaun news

रक्षाबंधन के दूसरे दिन मनाया गया भुजरिया पर्व

Tue, 24 Aug 2021 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
jalaun news
भुंजरियां विसर्जित करने जातीं बालिकाएं - फोटो : ORAI
जालौन। अच्छी फसल एवं सुख-समृद्धि की कामना के लिए रक्षाबंधन के दूसरे दिन भुजरिया पर्व मनाया गया। इस बार कोविड 19 के चलते कजली मेला तो नहीं लगा। लेकिन लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर भुजरियां दी। शाम को नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित जल स्रोतों में गेहूं के पौधों (भुजरियों) का विसर्जन किया जाता है।
विज्ञापन

गृहिणी अनुराधा पोरवाल ने बताया कि सावन के महीने की अष्टमी और नवमी को छोटे-छोटे पात्रों में मिट्टी की तह बिछाकर गेहूं या जौ के दाने बोए जाते हैं। इसके बाद इन्हें रोजाना पानी दिया जाता है। सावन के महीने में इन भुजरियों को झूला देने का रिवाज भी है। तकरीबन एक सप्ताह में ये अन्न उग आता है, जिन्हें भुजरियां कहा जाता है। इन भुजरियों की पूजा-अर्चना की जाती है एवं कामना की जाती है कि बारिश बेहतर हो, जिससे अच्छी फसल मिल सकें। श्रावण मास की पूर्णिमा तक ये भुजरिया चार से छह इंच की हो जाती हैं। रक्षाबंधन के दूसरे दिन इन्हें एक-दूसरे को देकर शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हैं।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के दूसरे दिन गांवों के बाहर सजी संवरी महिलाएं, पगडंडियों पर चलकर तालाब और पोखरों पर भुजरियों को विसर्जित करने के लिए पहुंची। जहां उन्होंने देशी गीत को गाकर तालाबों और पोखरों में भुजरियों को विसर्जित किया। लोगों ने एक दूसरे घरों पर जाकर उन्हें भुजरियां देकर शुभकामनाएं दी। कोविड 19 के चलते नगर के दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर रक्षाबंधन के दूसरे दिन लगने वाला कजली मेला इस बार नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकपर्व इतिहास के आल्हा खंड से जुड़ा हुआ
कोंच संवाद के अनुसार बुंदेलखंड का यह लोकपर्व इतिहास के आल्हा खंड से जुड़ा हुआ है। बुंदेलखंड की इस लोक परंपरा के बारे में प्रचलित है कि चंदेलकाल में राजा पृथ्वीराज चौहान ने जब महोबा पर आक्रमण किया था तब आल्हा और उनके भाई ऊदल महोबा में नहीं थे। रक्षाबंधन के दिन राजा पृथ्वीराज की सेना ने महोबा को घेर रखा था इस कारण रानी मल्हना भुजरियों का विसर्जन नहीं कर पाईं थीं। अगले दिन जब आल्हा-ऊदल आए तब उन्होंने पृथ्वीराज को युद्ध में हराया। जिसके बाद भुजरियों का विसर्जन रानी कर सकी थीं इसलिए इस पर्व को बुंदेलखंड की लोक परंपराओं में बासी भुजरियां भी कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed