{"_id":"631b8963c8fbc7444e59cb90","slug":"jalaun-mason-s-body-found-lying-in-suspicious-circumstances-orai-news-knp7172795197","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन : संदिग्ध हालात में पड़ा मिला राजमिस्त्री का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन : संदिग्ध हालात में पड़ा मिला राजमिस्त्री का शव
विज्ञापन
उरई। हमीरपुर जिले के चिकासी थाना क्षेत्र के इंद्रपुरा निवासी चंद्रपाल (40) राजमिस्त्री का काम करता था। गुरुवार की देर शाम उसका शव शहर कोतवाली क्षेत्र के शीतला माता मंदिर के पास पड़ा मिला। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह शीतला माता मंदिर के पास रहकर मकान बनवा रहे थे।
उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, आटा संवाद के मुताबिक रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर अधेड़ युवक का क्षतविक्षत शव मिला। पुलिस ने बताया कि आटा स्टेशन पर सुबह 5:50 बजे मेमो ट्रेन खड़ी थी।
ट्रेन के जाने के बाद लोगों ने ट्रैक पर शव पड़ा देखा। चौकी इंचार्ज शमशेर खां ने बताया कि मृतक के शरीर पर नीले रंग की पीली धारीदार शर्ट, ग्रे कलर का पेंट है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।