फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Immersion of Ganesh idol with cheers

जालौन : जयकारों के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन

Fri, 09 Sep 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Jalaun: Immersion of Ganesh idol with cheers
नगर की सड़कों से होकर निकली भगवान श्रीगणेश की शोभायात्रा। - फोटो : ORAI
जालौन। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना... के जयकारों के साथ भगवान गणेश की प्रतिमाओं का नारायणपुरा बंबा में विसर्जन किया गया। इस दौरान भगवान श्रीगणेश की नगर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। नगर में गणेश उत्सव के दौरान हवन, पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शहर के 10 स्थानों पर लोगों ने पूरी श्रद्धा के साथ गणेशजी के विभिन्न रूपों की मूर्तियों की स्थापना कर गणेश महोत्सव का पर्व मनाया। नगर के मोहल्ला गणेशजी, नगर पालिका स्कूल के पास, जोशियाना, चौधरयाना एवं सहाव में स्थापित भगवान श्री गणेश की मूर्तियों की नगर की सड़कों पर शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे।
विज्ञापन

शोभायात्रा के दौरान सड़कों पर राहगीरों को प्रसाद वितरण किया गया। अबीर, गुलाल उड़ाते हुए लोग आगे बढ़ रहे थे। सभी मूर्तियों का विसर्जन नारायणपुरा स्थित तालाब पर हुआ। इस दौरान सीओ उमेश पांडेय, पुलिस फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कदौरा संवाद के मुताबिक नवयुवक धर्म कल्याण कमेटी की ओर से बबीना स्थित कारस देव बाबा स्थान पर गुरुवार को गणेश महोत्सव का समापन हुआ। भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। ढोल, नगाड़ों और डीजे की धुन पर गणपति बप्पा मोरया का उद्घोष किया गया।

विसर्जन यात्रा जगह-जगह स्वागत किया गया। पूर्व प्रधान गौरव उपाध्याय ने भक्तों को शरबत व प्रसाद का वितरण कराया। नम आंखों से जलालपुर गांव में विसर्जन किया। इस दौरान लालमन यादव, रमाकांत द्रिवेदी, राजेंद्र यादव, बीनू सिंह, रनवीर सिंह, रविंद्र यादव, अभिषेक गुप्ता, अमन कंचन, भारत यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed