फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun dominated the Judo cluster competition

Jalaun News: जूडो कलस्टर प्रतियोगिता में जालौन का रहा दबदबा

Fri, 11 Jul 2025 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Jalaun dominated the Judo cluster competition
उरई। पुलिस लाइन में आयोजित तीन दिवसीय जूड़ो कलस्टर प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हो गया। पुलिस अधीक्षक व सीडीओ ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में जालौन का दबदबा रहा है।
विज्ञापन

कानपुर जोन की 28वीं अंतरजनपदीय पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता का आयोजन उरई के पुलिस लाइन में किया गया। इसमें जूडो, कराटे, ताइक्वांडो, विशु और पिनाक सिलौट प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में जालौन, इटावा, झांसी, कानपुर और कानपुर देहात की टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जालौन को 78, इटावा को 22 अंक मिले। कराटे प्रतियोगिता में जालौन को 32, झांसी को 28 अंक मिले। वुशु में जालौन को 48, कानपुर नगर को 24 अंक मिले। पिनाक सिलौट में इटावा को 50, जालौन को 31 अंक मिले। वहीं जूडो में जालौन को 40, कानपुर देहात को 23 अंक मिले। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार व सीडीओ केके सिंह ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी लाइन उमेश कुमार पांडेय, आरआई पारस नाथ चौधरी, निर्णायक मंडल में शरद कुमार, सुधीर कुमार, काजल चक्रवर्ती, नितिन कुमार सिंह, मेहेर नंदनी, सृष्टि गुप्ता खुशी याज्ञिक, सुजात हुसैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed