{"_id":"619b6bc8296103053c67d62d","slug":"jalaun-death-of-cow-dynasty-due-to-current-in-gaushala-5-people-including-shepherd-survived","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: गौशाला में करंट से गौवंश की मौत, चरवाहे सहित 5 लोग बाल-बाल बचे, ग्रामीणों ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: गौशाला में करंट से गौवंश की मौत, चरवाहे सहित 5 लोग बाल-बाल बचे, ग्रामीणों ने काटा हंगामा
Mon, 22 Nov 2021 03:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 22 Nov 2021 03:37 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद माैके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन के कदौरा में स्थित अस्थाई गौशाला में गौशाला के ऊपर से गई विधुत लाइन का तार टूट कर गेट पर गिरने से एक गौवंश की मौत हो गई। इस दौरान वहां से निकल रही अर्चना (15) झुलस गई। विकास (20), राकेश सिंह (54) सहित चरवाहे श्रीराम (50) व संजय सिंह (55) करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।
यह देख ग्रामीणो ने आनन-फानन गौवंशो को गौशाला की दूसरी तरफ किया और बिजली विभाग व सचिव को फोन किया पर किसी का फोन रिसीव नहीं हुआ। जिससे नाराज ग्रामीणो ने एसडीएम सहित थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसडीएम ने विभाग को तत्काल लाइन बंद करने एंव बीडीओ को जकसिया पहुंचने के निर्देश दिए।
ब्लॉक से किसी के न पहुंचने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। वहीं दो घंटे बाद पहुंचे सचिव प्रभात कुमार ने मृत गौवंश को गौशाला से हटाने के लिए चरवाहों से कहा तो नाराज ग्रामीणो ने गौवंश को उठाने से मना करते हुए प्रधान व सचिव पर कार्यवाई की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को कड़ी मशक्कत के बाद समझाबुझाकर शांत कराया और कार्यवाही का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
पशुपालन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर पोस्टमार्टम किया। ग्रामीणो का आरोप है कि गांव में अस्थाई गौशाला है जिसमे 50 से अधिक मवेशी हैं। उनके चारे पानी व ठंड से बचाव के कोई इंतजाम नही है। गौशाला के ऊपर से विधुत लाइन निकली है। कई बार हटाने के लिए कहा लेकिन सचिव व प्रधान ने कोई सुनवाई नही की। ग्रामीणो ने 3 घंटे तक मृत गौवंश को उठाने नही दिया।