फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Charge of innocent death after vaccination in Conch CHC, SDM said complaint will be investigated

जालौन: कोंच सीएचसी में टीका लगने के बाद मासूम की मौत का आरोप, एसडीएम बोले शिकायत पर होगी जांच

Thu, 25 Feb 2021 10:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 25 Feb 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Jalaun: Charge of innocent death after vaccination in Conch CHC, SDM said complaint will be investigated
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
जालौन की कोंच सीएचसी में छह माह के बच्चे की टीका लगने के बाद मौत हो गई। परिजनों ने स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। कहना है कि बुधवार को खांसी का नियमित टीका लगवाने के बाद ही बच्चे की हालत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन


वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बच्चे की मौत टीके के कारण नहीं हुई है। प्रताप नगर निवासी जीतू अहिरवार ने अपने छह माह के बच्चे शिवा को बुधवार को मोहल्ले में लगाए गए कैंप में डिप्थीरिया, खांसी के टीके लगवाए थे।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक घर पर बच्चे को हल्का बुखार आया तो उन्होंने एएनएम पूनम को फोन किया। पूनम ने टीके के दौरान दी गई टेेबलेेट का सातवां हिस्सा बच्चे को खिलाने की सलाह दी। देर रात शिवा की तबियत और बिगड़ गई। इस पर उसे गुरुवार की सुबह लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों नेे उसेे मृत घोषित कर दिया।

शिवा की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर आरके शुक्ला का कहना है कि टीके से मौत नहीं हुई है, परिजन शव का पोस्टमार्टम कराएं तो स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

इस बाबत एसडीएम अशोक कुमार नेे कहा कि मामला उनके संज्ञान में हैै। अगर कोई इस संबंध में शिकायत करता है तो जांच करा कर कार्रवाई कराई जाएगी। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed