फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jal Sansthan could recover only Rs 6 crore in one year

Jalaun News: एक साल में जल संस्थान वसूल पाया मात्र छह करोड़

Fri, 22 Mar 2024 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Jal Sansthan could recover only Rs 6 crore in one year
उरई। जल संस्थान लगातार जलकर वसूली के लक्ष्य से पिछड़ता जा रहा है। अभी तक जलकर की बकाया वसूली को लेकर विभाग अपने लक्ष्य की आधी वसूली ही कर पाया है। एक साल में महज छह करोड़ की वसूली विभाग के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। जबकि लक्ष्य 16 करोड़ का था। वसूली में सख्ती के बावजूद भी लक्ष्य के सापेक्ष कम राजस्व विभाग के लिए चिंता का विषय बना है।
विज्ञापन

जल संस्थान शहरियों के साथ जिले भर में पानी की सप्लाई देता है। जनपद में जल संस्थान ने करीब 85 हजार कनेक्शन बांट रखे हैं। इनसे वसूली के लिए जल संस्थान लगातार प्रयास कर रहा है। लेकिन विभाग के जिम्मेदार बकायेदारो से वसूली कर पाने में सफल नहीं हो सके हैं। इसके चलते जलसंस्थान एक साल फिर से पिछड़ गया है।
विज्ञापन

जिले भर में उपभोक्ताओं पर जलसंस्थान का 16 करोड़ रुपये बकाया था। बकाए को वसूलने के लिए मंडल से 16 करोड़ का ही लक्ष्य भेजा गया। जबकि पिछले साल चार करोड़ का लक्ष्य आया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम एक साल में करीब छह करोड़ की वसूली कर पाई है। जबकि दस करोड़ अभी भी बकाया है। बकाया पूरा नहीं होने पर विभाग अपनी व्यवस्था भी नहीं सुधार पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


198 नलकूप हैं स्थापित
जिले भर में जल संस्थान 85 हजार उपभोक्ताओं को पानी देने के लिए 189 नलकूप और 47 टंकी का उपयोग करता है। 4,500 उपभोक्ताओं को जल संस्थान से वसूली के लिए नोटिस भी जारी कर दिए गए। इसमें से अधिकतर लोगों ने नोटिस के बाद भी कर जमा नहीं किया है।

नाम भी हो चुके सार्वजनिक
जल संस्थान ने शहर में अपने कार्यालय के बाहर 80 बड़े बकायेदारों के नाम भी सार्वजनिक किए थे। उनकी सूची बोर्ड पर लिखी गई थी। इसके बाद लगभग 20 बकायेदारों ने कर जमा किया। बाकी लोगों की सूची अभी भी चस्पा है।

वर्जन-
लक्ष्य के अनुसार वसूली की गई। लेकिन अधिकतर बड़े बकायेदारों ने अपना बिल जमा नहीं किया। इससे विभाग को उचित राजस्व नहीं मिला। अगर लक्ष्य के अनुसार वसूली होती तो व्यवस्थाएं और भी बेहतर हो सकती थीं। -विकास चौहान, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed