{"_id":"6045172a8ebc3e59220c5796","slug":"jail-accused-of-firing-in-marriage-ceremony-orai-news-knp61623955","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में फायरिंग का आरोपी को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह में फायरिंग का आरोपी को जेल
विज्ञापन
शादी समारोह में फायरिंग का आरोपी।
- फोटो : ORAI
जालौन। शाहगंज में शुक्रवार रात विवाह समारोह में डीजे पर बज रहे गाने को लेकर हुए विवाद में चली गोली के छर्रे एक व्यक्ति के पैर में लगे थे। चौबीस घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को पकड़कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
शुक्रवार की रात शाहगंज निवासी लियाकत की बेटी की शादी थी। शादी में डीजे पर बज रहे गाने को लेकर जनाती व बरातियों के बीच झगड़ा हो गया था। विवाद के बीच तमंचे से चली गोली के छर्रे दूल्हे के चचेरे भाई कालपी के मोहल्ला रामचबूतरा निवासी रसीद सिद्दीकी को लगे थे। पीड़ित पक्ष ने शाहगंज निवासी इदरीश व तोपखाना निवासी शान मोहम्मद उर्फ सानू उर्फ केंद्रे के खिलाफ जान से मारने की नियत से उस पर तमंचा चलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार की रात कोतवाली प्रभारी रमेशचंद्र मिश्रा को सूचना मिली कि गोलीकांड के दोनों आरोपी कहीं बाहर भागने की फिराक में चुंगी नंबर 4 के पास खड़े हैं।
कोतवाल रमेशचंद्र मिश्रा, इंस्पेक्टर क्राइम अनिल कुमार, चौकी प्रभारी विकास जादौन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पुलिस ने आरोपी इदरीश व शान मोहम्मद उर्फ सानू को पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से प्रयुक्त किए गए तमंचे के साथ ही एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।