{"_id":"5e3f006d8ebc3ee5d338b34a","slug":"intruded-into-the-house-mangalsutra-and-cash-were-looted-orai-news-knp543403993","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर मारपीट, मंगलसूत्र व नगदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर मारपीट, मंगलसूत्र व नगदी लूटी
विज्ञापन
कोंच। नदीगांव थाना क्षेत्र के अमीटा गांव में शुक्रवार की रात कुछ लोगों ने मुनेश कुमार के घर में घुसकर मारपीट की। मुनेश ने हमलावरों पर मंगलसूत्र और 28 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। शनिवार को पीड़ित दंपति ने सीओ कोच से मिलकर मामले की शिकायत की। साथ ही न्याय की गुहार लगाई। सीओ ने थाना पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
अमीटा गांव निवासी मुनेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे वह पत्नी ज्योति और पिता के साथ घर में थे। उसी दौरान गांव के बाला विजय दोहरे ने दो साथियों के साथ उनके घर में धावा बोल दिया। आरोप है कि विजय और उसके साथियों ने बेवजह गालियां देने शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। विजय ने दांत से उसका दाएं हाथ का अंगूठा चबा लिया। इससे वह जख्मी हो गया।
बकौल मुनेश शोर सुनकर ़उसकी पत्नी घर आई, तो हमलावरों ने उसका मंगलसूत्र छीन लिया। साथ ही मुनेश के पैंट की जेब से 28 हजार रुपये भी निकाल लिए। मुनेश के मुताबिक उसके मदद की गुहार लगाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तो आरोपी धमकी देकर चले गए। पीड़ित परिवार रात में ही नदीगांव थाने जाकर घटना की जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार को मुनेश पत्नी और पिता के साथ कोंच सीओ के दफ्तर पहुंचे। सीओ को घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन
इधर, नदीगांव पुलिस इसे आपसी रिश्तेदारी और शादी ब्याह का मामला बता रही है। थाना प्रभारी विनय दिवाकर का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। मुनेश की साली और विजय के बीच प्रेम संबंध हैं। दोनों शादी करना चाहते हैं, लेकिन मुनेश इसके लिए राजी नहीं है। एक महीने पूर्व भी इन लोगों में झगड़ा और मारपीट हुई थी बाद में समझौता हो गया था। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पूरे मामले की जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।