फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Introduction of holy Ramadan

मुकद्दस रमजान का आगाज

Mon, 06 Jun 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई Updated Mon, 06 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Introduction of holy Ramadan
मस्जिद की सफाई करते मुअज्जिन। - फोटो : अमर उजाला

मुहम्मदाबाद (जालौन)। रमजान के मुबारक महीने का मुसलमानों ने जमकर स्वागत किया। देर रात तक जिले की तमाम मस्जिदों में नमाज-ए-तरावीह शुरू की गई। लोगों ने तरावीह पढ़ने के बाद सहरी के लिए दूध और बिस्कुट की खरीदारी की। अब एक महीने तक इबादतों का दौर चलेगा। रमजान में आम दिनों के मुकाबले मस्जिदों में नमाजियों की तादाद भी दोगुनी हो जाती है। इसलिए मस्जिदों में नमाजियों के लिए सारे इंतजाम किए गए। मस्जिदों में कूलर और पंखे भी लगाए गए हैँ। ताकि तरावीह में लोगों को दिक्कत न हो। नगर की कब्रिस्तान वाली मस्जिद के पेश इमाम हाफिज फिरोज अली ने बताया कि रात में मस्जिद तक आने वाले रास्ते में खंभों पर लाइटिंग व्यवस्था सही नहीं है जिससे लोगों को तरावीह पढ़ने आने में खासी दिक्कतें होतीं हैं। इसी तरह नगर के आजादनगर में स्थित बड़ी मस्जिद के समीप लगे खंभे में तारों का बिछा है। तारों से स्पार्किग होती है। जामा मस्जिद के दरवाजे समीप  पेयजल लाइन का लीकेज होने के कारण नमाजियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed