फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Intercity Express stuck in block due to track maintenance

Jalaun News: ट्रैक मेंटीनेंस के चलते ब्लॉक में फंसी इंटरसिटी एक्सप्रेस

Wed, 24 May 2023 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Intercity Express stuck in block due to track maintenance
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। झांसी कानपुर रेलमार्ग पर उरई सरसौखी सेक्शन में बुधवार को हो रहे ट्रैक मेंटीनेंस के काम के चलते इंटरसिटी को उरई स्टेशन पर बीस मिनट रोककर चलाया गया। इसके चलते यात्रियों को परेशानी हुई। उधर ट्रैक मेंटीनेंस मशीन के खराब होने से भी परेशानी हुई।

बुधवार को उरई सरसौखी के बीच ट्रैक मरम्मत कार्य के लिए इंजीनियरिंग विभाग ने झांसी से कानपुर डाउन ट्रैक पर सुबह सात बजे से आठ बजकर दस मिनट का करीब एक घंटा 10मिनट का पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया था। इसी बीच झांसी से कानपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस उरई रेलवे स्टेशन पर सुबह 7.54 बजे पहुंच गई। आगे ब्लॉक क्लियर न होने के कारण ट्रेन को उरई स्टेशन पर ही बीस मिनट रोककर रखा गया है। इसके चलते इंटरसिटी उरई स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर 8.15 बजे तक खड़ी रही। इससे कानपुर, लखनऊ जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। इसके बाद इंजीनियरिंग विभाग ने ट्रैक मरम्मत के लिए सुबह 9.35 बजे से दस बजकर पांच मिनट तक उरई और भुआ सेक्शन के बीच पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया लेकिन ट्रैक मेंटीनेंस कर रही मशीन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इससे बीच में ही ब्लॉक कैंसल कर मशीन को मरम्मत के लिए भुआ स्टेशन भेज दिया गया। स्टेशन अधीक्षक एसके खरे ने बताया कि ट्रैक मरम्मत के लिए ब्लॉक लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed