फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Instructions to complete the work being done under Amrit Bharat Scheme by March

Jalaun News: अमृत भारत योजना के तहत हो रहे काम को मार्च तक पूरा करने के निर्देश

Sun, 22 Oct 2023 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Instructions to complete the work being done under Amrit Bharat Scheme by March
उरई। झांसी मंडल के डीआरएम दीपक कुमार सिन्हा ने शनिवार को स्पेशल ट्रेन से झांसी कानपुर रेलमार्ग का निरीक्षण किया। उरई स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों को देखा।
विज्ञापन

निर्माण कार्य में जलनिकासी की व्यवस्था न देखकर ड्राइंग मांगी। ड्राइंग में जल निकासी की उचित व्यवस्था न देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया कि 31 मार्च के पहले निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

बता दें कि उरई और पुखरायां रेलवे स्टेशन का अमृत भारत योजना के तहत करीब 12 करोड़ की लागत से पुनर्विकास का काम चल रहा है। इसके तहत उरई स्टेशन पर एक्सलेटर, लिफ्ट, 40 फुट चौड़ा फुट ओवरब्रिज समेत कई काम होने हैं। इसके अलावा नया आरक्षण कार्यालय, टिकट विंडो, डीलक्स व दिव्यांग शौचालय, वाहन पार्किंग का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उरई स्टेशन को नया लुक देने का काम भी शुरू हो गया है। उरई स्टेशन पर 100 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज भी लगाया जाना है। इस चल रहे काम की समीक्षा करने शनिवार को डीआरएम दलबल के साथ पहुंचे। उन्होंने काम तेजी और गुणवत्ता से करने की हिदायत दी।
डीआरएम दीपक कुमार सिन्हा को इंदिरानगर के बाशिंदों ने ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराया। इस पर डीआरएम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और लोगों को भरोसा दिया कि उनके आने-जाने के लिए व्यवस्था की जाएगी।
नालों और बाउंड्रीवाल की समस्या दूर होगी। पत्रकारों से वार्ता में कहा कि अमृत भारत योजना के तहत हो रहे काम को मार्च 2024 तक पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है। इस ट्रैक पर जो ट्रेनें अधिक समय लेती हैं, इस मामले की जानकारी अधिकारियों को दी जाएगी। राठ रोड ओवरब्रिज के नीचे आए दिन हो रहे हादसे पर लगाम लगाने के लिए खुला रास्ता बंद किया जाएगा ताकि लोग ट्रैक तक न पहुंच सके।
पानी की समस्या के लिए नलकूप के निर्माण कराने की बात कही। इस दौरान एडीआरएम डीपी गर्ग, सीनियर डीसीएम एसके त्रिपाठी, सीनियर डीएसटीई अमित गोयल, सीनियर डीएसओ अतुल यादव, सीनियर डीओएम संजय कुमार, सीनियर डीईएन सेंट्रल कपिल गोयल, स्टेशन अधीक्षक एसके खरे आदि मौजूद रहे।
उरई। रेलवे स्टेशन में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने डीआरएम को ज्ञापन देकर उरई एवं एट में विभिन्न ट्रेनों के ठहराव की मांग की। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उरई से नई दिल्ली तक के लिए भी ट्रेन चलवाने की मांग की।

इस पर डीआरएम ने आश्वस्त कराया कि जल्द ही दोनों स्टेशनों पर ट्रेनें रुकेगी और दिल्ली के लिए भी ट्रेन चलेगी। इस दौरान प्रदेश मंत्री हरिओम बाजपेई, जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, महामंत्री अरुण त्रिपाठी, प्रदीप द्विवेदी, बलवीर सोनी, मनोज पोरवाल, साजिद खान, ब्रजकिशोर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed