फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Inspector, Babu suspended for taking huge amount by canceling challan

Jalaun News: चालान निरस्त कर मोटी रकम लेने में इंस्पेक्टर, बाबू निलंबित

Sun, 29 Sep 2024 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Inspector, Babu suspended for taking huge amount by canceling challan
उरई (जालौन)। अंडरलोड वाहनों का चालान कर उसे निरस्त करने में खनिज इंस्पेक्टर व बाबू मोटी रकम वसूलते थे। इसकी शिकायत डीएम से की गई थी। शनिवार को खनिज निदेशक ने दोनों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन




खनिज विभाग कार्यालय में तैनात इंस्पेक्टर आनंद कुमार और बाबू अंजनी प्राइवेट दलालों से सांठगांठ कर ओवरलोड वाहनों के साथ उन वाहनों का भी चालान कर देते थे, जिनके ट्रक अंडर लोड होते थे, इसके बाद फिर उनके चालान को निरस्त करने के नाम पर मोटी रकम भी वसूलते थे। खनिज इंस्पेक्टर और बाबू की इस कार्यशैली से ट्रांसपोर्टर परेशान हो गए थे, जिन्होंने इस मामले की शिकायत डीएम से की थी।
विज्ञापन


शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराई। जांच के दौरान पाया गया कि खनिज इंस्पेक्टर और बाबू भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं और वह प्राइवेट दलालों से सांठ गांठ करते हुए मोटी रकम वसूल रहे हैं। इसके बाद जिलाधिकारी ने खनिज निदेशक माला श्रीवास्तव को इस मामले की जांच कराने के बाद पत्र भेजा जिसका संज्ञान लेते हुए खनिज निदेशक माला श्रीवास्तव ने अपने स्तर से खुद जांच कराई और दोनों के खिलाफ जांच सही पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने शनिवार को खनिज इंस्पेक्टर आनंद कुमार और बाबू अंजनी को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। तथ्य मिलने पर दोनों के खिलाफ और कार्रवाई की जा सके। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed