{"_id":"5e8dfe418ebc3e75e104d255","slug":"inexplicable-wanderers-bike-punctured-orai-news-knp554320113","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेवजह घूमने वालों की बाइक पंक्चर की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेवजह घूमने वालों की बाइक पंक्चर की गई
विज्ञापन
बाइक को पंचर करता पुलिस कर्मी
- फोटो : ORAI
जालौन। लॉकडाउन में सड़क पर बेवजह घूम रहे लोगों के प्रति प्रशासन सख्त होने लगा है। बुधवार को ऐसे लापरवाह कई लोगों की पुलिस ने बाइक पंक्चर की। साथ ही घर में रहने की हिदायत भी दी।
सुबह 8 बजे से 12 तक लोगों को आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की छूट दी गई है लेकिन इसका फायदा उठाकर कुछ लोग बेवजह ही बाजार घूमने के लिए निकल आते हैं। ऐसे गैरजिम्मेदार लोगों के प्रति प्रशासन ने बुधवार को सख्ती दिखाई। सड़क पर निकलने का कारण पूछने पर कई हड़बड़ाते दिखे तो कई ने बहाने भी बनाए। बहानेबाज लोगों की बाइकें पुलिस वालों ने पंक्चर कर दीं। साथ ही कार्रवाई की चेतावनी देकर उन्हें घर लौटा दिया।
पुलिस ने बाजार में बिना मास्क पहनकर आने वाले लोगों को भी सख्त हिदायत दी। कहा, बिना मास्क कोई भी व्यक्ति घरों से बाहर न निकले। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि गुरुवार से और सख्ती की जाएगी। अब ऐसे लापरवाह लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।