फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Imprisonment for 12 years

दुष्कर्म में 12 साल की कैद

Thu, 18 Feb 2021 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Imprisonment for 12 years
उरई (जालौन)। किशोरी को अगवा कर ले जाने और उसके साथ बलात्कार करने के दोषी को अदालत ने 12 साल की कैद और 55 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। उसके साथी को पांच साल की कैद और दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

जिला शासकीय अधिवक्ता लखनलाल निरंजन ने बताया कि कैलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23 मार्च 2017 की रात उसकी बेटी को गांव के ही कमलेश राठौर ने फोन करके घर के बाहर बुलाया और अपने साथी रोहित राठौर के साथ बाइक पर बैठाकर भगा ले गया। इसके बाद पिरौना में उसने बाइक छोड़ दी और चार पहिया वाहन में बैठाकर लखीमपुर खीरी ले गया। जहां रोहित राठौर ने तीन चार दिनों तक बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

बाद में पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराने के बाद 29 मार्च को मामला दर्ज किया। इस मामले में पैरवी कर कर रहे विशेष लोक अभियोजक विश्वजीत गुर्जर ने बताया कि विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट गुलाम मुस्तफा ने मुख्य आरोपी रोहित राठौर को 12 साल की कैद और 55 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। उसके रोहित के साथी कमलेश कुशवाहा को पांच साल की कैद और दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत यह सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed