{"_id":"59e79df34f1c1b9e678b689a","slug":"immediate-disposal-of-problem-of-farmers-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषकों की समस्या का हो तत्काल निस्तारण: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषकों की समस्या का हो तत्काल निस्तारण: डीएम
jalaun
Updated Thu, 19 Oct 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
रबी गोष्ठी मेले में संबोधित करते डीएम।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। शहर के जीआईसी इंटर कालेज में बुधवार को रबी गोष्ठी व किसान मेले का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी मन्नान अख्तर मौजूद रहे। वही मेले में किसानों की जानकारी के लिए कृषि से जुड़े कई स्टाल लगाए गए। इस मौके पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कृषकों की समस्या के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही किसानों को सूचित करने को भी कहा।
किसानों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी मन्नान अख्तर ने कहा कि इस साल कम बारिश हुई है। किसान कृषि अधिकारियों से बातचीत कर कम पानी में अधिक उत्पादन हो ऐसी फसलों को ही बोएं। इसके साथ बीजों को शोधित कर के ही बुआई करें। पलेवा हेतु नहरों में पानी संचालित हो रहा है और नवंबर माह के प्रथम सप्ताह तक टेल तक पानी पहुंचाने का नहर विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। किसानों को भी इसमें सहयोग करना होगा। वहीं नहरों व माइनरोें में पानी को न रोकें। जनपद में संचालित 680 राजकीय नलकूपों चलाने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों को पलेवा के लिए किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। वहीं जिले में अन्ना जानवरों से किसानों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। अन्ना प्रथा को रोकने के लिए जिले के सभी पशुपालकों को चेतावनी दी गई है कि अपने जानवरों को खुला न छोड़े। अन्यथा की स्थिति में ऐसे पशुपालकों पर कार्रवाई की जाएगी। जिले में खादों व बीजों की पर्याप्त मात्रा है। जनपद में 5 धान क्रय केन्द्र खोले गए हैं। इसके साथ ही दो केन्द्र और खोले जाएंगें।
इस अवसर पर सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, कालपी विधायक नरेन्द्र सिंह जादौन, किसान नेता बलराम लंबरदार, राजवीर सिंह जादौन, साहब सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेन्द्र निरंजन, कृषि उप निर्देशक अनिल पाठक आदि अधिकारी मौजूद रहे।