फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Image of 'Ayodhya' will be seen in Jalaun on 22nd January

Jalaun News: 22 जनवरी को जालौन में दिखेगी 'अयोध्या' की छवि

Fri, 29 Dec 2023 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Image of 'Ayodhya' will be seen in Jalaun on 22nd January
उरई। 22 जनवरी को यानि राम मंदिर में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर जालौन (उरई) में भी अयोध्या की छवि नजर आएगी।
विज्ञापन

जिले के सभी मंदिरों को सजाया जाएगा। श्रीराम और राम भक्त हनुमान के मंदिरों में विशेष सजावट होगी। सड़कों, चौराहों और ऐतिहासिक इमारतें दुल्हन की तरह सजाई जाएंगी। नदियों, नहरों में दीप प्रज्ज्वलित कर प्रवाह किए जाएंगे और हर घर में दीपावली की तरह दिए जलाए जाएंगे।
भाजपा ने इस ऐतिहासिक दिवस को लेकर तैयारी शुरू कर दी हैं। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ब्लॉकवार, मंडलवार और बूथवार मीटिंग की जा रही है। इसमें कार्यकर्ताओं को 22 जनवरी के दिन की तैयारियों का ग्राफ समझाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके साथ ही भाजपा की ओर से नगर पालिका, नगर पंचायत और जिला पंचायत विभाग से प्रचार-प्रसार और सफाई व सजावट की तैयारियों के लिए सहयोग लिया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी तय की जा रही है। पदाधिकारी तैयारियों का जायजा लेंगे। उस दिन मंदिरों में अखंड रामायण, हनुमान चालीसा का पाठ होगा। हवन, पूजन, लंगर व प्रसाद वितरण आदि धार्मिक कार्य भी होंगे। इसमें क्षेत्रीय लोग भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा इस तैयारी को लेकर मंडल, बूथ और सेक्टर स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप रही है। अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को घर में दिए जलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
उस दिन को दीपावली की तरह मनाने का आग्रह भी किया गया है। जहां-जहां अंखड रामायण, लंगर व अन्य धार्मिक कार्य होंगे, उन मंदिरों में पहले से ही तैयारी कर ली जाएगी। एक दिन पहले से ही यह कार्य शुरू हो जाएंगे। पुरोहितों को पूर्व से ही इसके लिए सूचित कर दिया जाएगा।


प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर जिले से अभी किसी को आमंत्रित नहीं किया गया है। दूरस्थ जिलों में दीपावली जैसी तैयारियों को लेकर भाजपा हाईकमान के निर्देश हैं। 22 जनवरी को कार्यक्रम होने के बाद 26 जनवरी के बाद जिले के वीआईपी, कार सेवकों और बड़े व वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अयोध्या आमंत्रित किया जाएगा।


अयोध्या में राम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जिले में दीपावली जैसा माहौल होगा। मंदिरों समेत पूरे जिले को सजाया जाएगा। घरों में दीप जलेंगे, इसके लिए पूर्व से ही तैयारी कर ली जाएगी। अभी किसी को आमंत्रित नहीं किया गया है, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद दर्शन के लिए जिले से लोगों को बुलाया जाएगा। -उर्विजा दीक्षित, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed