फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   I won't put a number plate on the Bullet; issue as many challans as you want.

Jalaun News: बुलेट में नंबर प्लेट नहीं लगाएंगे, जितने चालान करने हों कर लो

Wed, 30 Sep 2026 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
I won't put a number plate on the Bullet; issue as many challans as you want.
फोटो - 30 यातायात कर्मी से बहस करते युवक। स्रोत सोशल मीडिया।
उरई। शहर के मनसापूर्ण हनुमान मंदिर के पास बुलेट में नंबर प्लेट नहीं लगाने पर यातायात पुलिसकर्मी ने वाहन की फोटो खींचने का प्रयास किया तो युवक उससे विवाद करने लगे। देखते ही देखते मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जुट गई। कई लोगों ने युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और पुलिसकर्मी से अभद्रता करते रहे। करीब आधे घंटे तक मौके पर हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में युवक पुलिसकर्मी से कहते सुनाई दे रहे हैं, “नंबर प्लेट नहीं लगाएंगे, जितने चालान करने हों कर लो। इसके बाद युवक पुलिसकर्मी से नौकरी करने आए हो तो ढंग से करने की बात कहते नजर आ रहे हैं। वीडियो में युवक कथित तौर पर पुलिसकर्मी को अंजाम भुगतने की धमकी भी देते सुनाई दे रहे हैं। आसपास मौजूद लोग लगातार उन्हें समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन विवाद काफी देर तक चलता रहा।
विज्ञापन

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान और पूरे घटनाक्रम की पुलिस स्तर से पुष्टि होना बाकी है। सीओ राजीव कुमार शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed