फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Hulka Mayya farewell to Grand overflow

हुल्का मैय्या को विदाई देने उमड़ा सैलाब

Sat, 26 Sep 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन Updated Sat, 26 Sep 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hulka Mayya farewell to  Grand overflow
आपदा से बचाव के लिए हर तीसरे साल होने वाली बड़ी पूजा के समापन के दौरान शनिवार को हुल्का मैय्या को विदाई देने के श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालु मैय्या की विदाई करने हुल्का देवी मंदिर तक चिलचिलाती धूप में नंगे पांव आए। खासतौर पर महिलाओं की श्रद्धा देखते ही बनी।
विज्ञापन


बजरिया स्थित लाला हरदौल के स्थान से शुरू हुई हुल्का मैय्या की शोभायात्रा (डोला) मुख्य राजमार्ग पर लगभग चार किमी का भ्रमण कर पुन: हुल्का देवी मंदिर पर पहुंची।
विज्ञापन


अकाल और महामारी जैसी आपदा से बचाव के लिए बड़ी पूजा का आयोजन एक साल के अंतराल पर होता है। जानकार बताते हैं कि शताब्दी पूर्व यह पूजा शुरू हुई थी, तब से हर तीसरे साल हो रही है। वर्ष 1913 में जब महामारी फैली थी, तब इसकी शुरूआत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज भी उसी आस्था और विश्वास के साथ यह आयोजन बड़े रूप में जारी है। इस बार सप्ताह भर से नगर में बड़ी पूजा का आयोजन चल रहा था। शनिवार को पूजा के समापन पर धूमधाम से हुल्का मैय्या को विदाई दी गई। इस दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।


चिलचिलाती धूप में श्रद्धालु नंगे पांव मंदिर तक मां हुल्का देवी को विदाई देने पहुंचे। इस बीच मां के डोला को कंधा देने की होड़ मची रही। सांसद भानुप्रताप वर्मा समेत तमाम गणमान्य लोगों ने डोला को कंधा दिया। इस दौरान शहर के तमाम स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी तादाद में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed