फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   hospital,tv actor,CMO,doctor,centre

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सभी ब्लॉकों लगेंगे स्वास्थ्य मेले

Sat, 16 Apr 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
hospital,tv actor,CMO,doctor,centre
उरई। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी विकास खंडों में 18 अप्रैल से विशेष स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। 23 अप्रैल तक चलने वाले इन मेलों में स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न गतिविधियां होंगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक अर्पणा उपाध्याय ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों एवं सीएमओ को पत्र भेजा लिखा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य मेला के दौरान सामान्य चिकित्सा, मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार नियोजन परामर्श, त्वचा आदि की जांच की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा पोषण के लिए परामर्श, एड्स, कुष्ठ, टीबी नियंत्रण, मलेरिया और आंखों की जांच सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसमें आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन एवं मातृ शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम संचारी एवं गैर संचारी रोगों की रोकथाम आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन

-----------
यहां लगेंगे मेले, शेड्यूल जारी
18 अप्रैल को डकोर में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, रामपुरा सीएचसी में माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, 19 को जालौन सीएचसी में विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ सीएचसी में विधायक मूलचंद्र निरजंन, 20 को कदौरा सीएचसी में केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा, 21 को कालपी सीएचसी में केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा, नदीगांव सीएचसी में विधायक मूलचंद्र निरंजन, 22 को कुठौंद में केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा, 23 अप्रैल को कोंच सीएचसी में केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा की मौजूदगी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेला का आयोजन होगा। मेले में कई विभागों के स्टाल भी लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed