फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   hospital,police,CHC,FIR,dj

डीजे संचालक व बारातियों में विवाद, आठ घायल

Sat, 29 May 2021 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
hospital,police,CHC,FIR,dj
कदारौ। बरात में डीजे संचालक की ओर से पसंद का गाना न लगाने पर बारातियों और डीजे संचालक में विवाद हो गया। डीजे संचालक ने साथियों के साथ मिल कर बारातियों पर जमकर लाठी बरसाई। मारपीट में महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। पुजिस ने 4 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम कुशमरा बावनी निवासी कंधी के घर बरात ग्राम कुटरा कोतवाली कालपी से आई थी। बारात गांव में घूम रही थी और बराती डीजे की धुन में नाच रहे थे। इसी बीच बारातियों ने पसंद के गाने की डिमांड डीजे संचालक से की। तो उसने मना कर दिया। यह बात बारातियों को नागवार गुजरी तो उन्होंने डीजे बंद करवा कर संचालक के साथ मारपीट कर दी। डीजे संचालक राम खिलावन ने मारपीट की सूचना अपने साथियों को दी। इसके बाद डीजे संचालक ने साथियों के साथ मिलकर बारातियों पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। किसी तरह बारातियों ने वहां से भाग कर जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पुष्पेंद्र (16), इन्द्रपाल (35), दिनेश (32), बुद्ध सिंह (34), शिवम (15), सोमवती (30) व गरिमा (28) को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। बारातियों के साथ हुई मारपीट से दूल्हा दीपू व पूरी बारात वापस कदौरा लौट गई। पुलिस व ग्रामीणों के समझाने के बाद बरात वापस आई और विवाह की रस्में संपन्न हुई। लड़की के पिता कंधी की तहरीर पर पुलिस ने डीजे संचालक राम खिलावन, राजू, मजबूत सिंह व नंदू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मारपीट करने वालों की तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने कहा कि आरोपियों की तलाश के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

-----------------
दुकान के बाहर से बाइक चोरी
कदौरा। कस्बा के मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी खुशनुर अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार रात 8 बजे वह बाइक से घर का सामन लेने बाजार गया था। दुकान के बाहर बाइक खड़ी कर सामान लेने गया। जब वह लौटा तो बाइक चोरी हो गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed