{"_id":"665e2ad09e1a648f0303ba94","slug":"homeguard-who-went-to-gorakhpur-for-election-duty-died-while-returning-orai-news-c-224-1-ka11004-115483-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: चुनाव ड्यूटी में गोरखपुर गए होमगार्ड की लौटते वक्त मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: चुनाव ड्यूटी में गोरखपुर गए होमगार्ड की लौटते वक्त मौत
Tue, 04 Jun 2024 02:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 04 Jun 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
उरई। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान कराकर लौट रहे होमगार्ड जवान की रास्ते में हालत बिगड़ गई। लोगों ने उन्हें औरैया जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत में उन्हें सैफई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
गोहन थाना क्षेत्र के जमरेही गांव निवासी जितेंद्र बाबू (52) रामपुरा कंपनी में होमगार्ड के पद पर तैनात थे। लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में उनकी 22 मई को प्रयागराज में ड्यूटी लगी थी। वहां से वह सातवें चरण के लिए गोरखपुर चले गए थे। रविवार को वह ड्यूटी खत्म होने पर बस से घर लौट रहे थे। जैसे ही बस औरैया पहुंची तभी उनकी हालत बिगड़ गई।
आसपास बैठे लोगों ने उन्हें औरैया जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर हालत होने पर उसे मेडिकल कालेज सैफई रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह वर्ष 1993 में होमगार्ड विभाग में भर्ती हुए थे। उनके चार बच्चे हैं। उनकी मौत से पत्नी राजकुमारी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोमवार को शव आते ही कमांडेंट राजेश कुमार सिंह साथियों के साथ पहुंचे और सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कराया।