फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Home Guard Recruitment Exam... Candidates Demonstrate Their Merit at Nine Centers

Jalaun News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा... नौ केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने मेधा का दिया परिचय

Mon, 27 Apr 2026 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Home Guard Recruitment Exam... Candidates Demonstrate Their Merit at Nine Centers
फोटो-25-परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते अधिकारी। स्रोत-सूचना विभाग
विज्ञापन

डीआईजी ने भी देखी परीक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश
पहली पाली में 870 व दूसरी पाली 811 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
संवाद न्यूज एजेंसी

उरई। होमगार्ड भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन रविवार को जिले में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए अधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

डीआईजी आकाश कुलहरि, डीएम राजेश कुमार पांडेय व एसपी विनय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से आर्य कन्या इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, दयानंद वैदिक महाविद्यालय, जीजीआईसी समेत अन्य परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था, बैठने की सुविधा और अभ्यर्थियों की व्यवस्थाओं को परखा गया।
विज्ञापन

डीआईजी ने निर्देश दिए कि सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग सुनिश्चित की जाए और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाए। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने पेयजल, छाया, शौचालय सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ अपने दायित्व निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में नौ केंद्रों पर हो रही दूसरे दिन पहली पाली में 3408 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2538 उपस्थित रहे, जबकि 870 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 3408 में से 2597 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 811 अनुपस्थित रहे। तेज गर्मी के बीच परीक्षार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई अभ्यर्थी केंद्रों के बाहर दुकानों के टीनशेड और पेड़ों की छांव में खड़े नजर आए, जबकि कुछ स्टेशन पर ही रुककर समय से परीक्षा केंद्र पहुंचे।


अभ्यर्थियों ने साझा किया अनुभव

फोटो-26-हर्ष। संवाद
झांसी के पठौरिया निवासी हर्ष वर्मा ने बताया कि वह क्रिकेट के शौकीन हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। पहली बार परीक्षा दी है। पेपर उम्मीद के मुताबिक आया और अधिकांश सवाल हल कर लिए। चयन की उम्मीद है।




फोटो-27-सोनम।
ललितपुर के गोविंदनगर निवासी सोनम ने बताया कि पहले पुलिस आरक्षी की परीक्षा दी थी और यह पेपर भी उसी स्तर का कठिन था। उन्होंने कहा कि वह रात 11 बजे ललितपुर से निकली थीं। परीक्षा स्पेशल ट्रेन की जानकारी नहीं थी, जिस ट्रेन से आईं वह काफी भीड़भाड़ वाली थी और सहेलियों के साथ खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। हालांकि समय से परीक्षा केंद्र पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed