फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Holi Dhamaal plenty

होली पर खूब किया धमाल

Sat, 26 Mar 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई Updated Sat, 26 Mar 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Holi Dhamaal plenty
राजस्थानी नृत्य करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला

कोंच/जालौन (जालौन)। रंगों का पर्व होली उत्साह के साथ मनाई गई। ग्रामीण इलाकों में जगह, जगह परंपरागत रूप से होलिका दहन किया गया। इसकेे बाद लोगों ने एक दूसरे पर अबीर गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दीं। युवाओं ने गली मुहल्लों में खूब मस्ती की और लोगों के अच्छे भले चेहरों को रंगीन करने का कोई भी मौका नहीं गंवाया। बच्चे भी होली के रंग में सराबोर नजर आए।

विज्ञापन


इलाकाई ग्रामीण अंचलों में भी सैकड़ों स्थानों पर होली जलाई गई। दहन से पूर्व विधि विधान के साथ होलिका का पूजन किया गया। फिर उसमें आग लगाने के बाद लोगों ने अबीर गुलाल लगा कर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भी होली खेली। इस दौरान नगर संघ चालक डॉ. अनिल झा, नगर कार्यवाह शैलेष सोनी, नरोत्तमदास स्वर्णकार, अनिल कपूर स्वर्णकार, मूलचंद्र निरंजन, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सुनीलकांत तिवारी, सुनील शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इधर, प्रशासन और पुलिस ने भी मिलकर होली खेली। एसडीएम संजय कुमार सिंह, सीओ अवधेश कुमार शुक्ला समेत आदि मौजूद रहे। वहीं मोहल्ला भगत सिंह नगर में खेरा चौराहे पर मुस्लिम भाईचारा कमेटी के तत्वाधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें ‘चोट हिंदू को लगे और दर्द मुसलमान को हो...’ की अवधारणा पर दोनों समुदायों ने जोर दिया। सज्जदानशीन तकिया खुर्रमशाह आसिफ अली शाह की सदारत और सीओ अवधेश कुमार शुक्ल के मुख्य आतिथ्य तथा इलाकाई सांसद भानुप्रताप सिंह वर्मा, पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया, प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रियाशरण नगाइच, सपा जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेन्द्र यादव, शहर काजी बशीरउद्दीन, उदयभान सिंह गुर्जर  हाफिज वाहिद हाजी जियाउद्दीन आदि मौजूद रहे। होली मिलन समारोह में उपस्थित रहे लोगों कढोरेलाल यादव, हरिश्चंद्र तिवारी, हाजी सेठ नसरुल्ला, डॉ. पीडी चंदेरिया, डॉ. अनिल झा, मल्लू शाह, रामप्रकाश यादव, कांग्रेस अध्यक्ष प्रभूदयाल गौतम, काजी मुईनउद्दीन, राजेन्द्र निगम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन तारिक अनवर रहमानी ने किया। वहीं, सपा जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेन्द्र यादव के तत्वाधान में स्थानीय गहोई भवन में हाेंली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान बुंदेली फाग गाई गई और फिर एक दूसरे पर लोगों ने अबीर गुलाल उड़ाकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान कढोरेलाल यादव, राघवजी गुर्जर, सत्येन्द्र शीलू पड़री, जिपं सदस्य महंत कृष्णपाल सिंह, गौरी चबोर, दीपू गेंदोली, संजीव गुर्जर, अशोक गुर्जर, राघवेन्द्र पटेल, रिंकू मुखिया, हेमंत यादव, पिंकू सामी, रामप्रकाश यादव, डंपी यादव, चंदन यादव, रामू यादव, रामकिशोर पटेल, वनमाली देवगांव, रणजीत यादव, गुड्डन यादव, बदलू यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


जालौन संवाददाता के अनुसार उपजिलाधिकारी के आवास पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसके अलावा मुहल्ला नया खंडेराव, लौना रोड स्थित रामश्री मेमोरियल एकेडमी, चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ समाज द्वारा तथा अग्रवाल समाज द्वारा कन्हैयालाल स्कूल में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह हुआ। स मौके पर उपस्थित समाजसेवी, शिक्षकों, व्यापारियों व नगरवासियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाऐं दीं। इस मौके पर अनिल पुरवार, सिद्धार्थ यादव, अलोक खन्ना, महेश स्वर्णकार, धर्मेंद्र सिंह दाऊ, सुनील सोनी, जावेद अख्तर, सोमिल याज्ञिक, लोकेंद्र यादव, हर्षित चौरसिया, पुष्पेंद्र यादव, उमाशंकर अग्रवाल, ओमशंकर अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, पवन अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, देवांशु अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, अनुराग सक्सेना, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सक्सेना, राधेश्याम दादा, गिरजेश श्रीवास्तव, रामकृपाल श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed