{"_id":"6b00a7aba8c3b86a0704e16b","slug":"orai-news-orai-news-c-224-1-ori1005-152789-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: घर में अकेली युवती से छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: घर में अकेली युवती से छेड़छाड़ का आरोप
विज्ञापन
सिरसा कलार। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली विवाहिता से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने घर में घुसकर युवती को पकड़ लिया और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसी दौरान पिता के पहुंचने पर आरोपी कुंडी तोड़कर भाग निकला। पीड़िता के भाई ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया है।
गांव निवासी युवक के अनुसार, 18 नवंबर को दोपहर करीब 4:30 बजे उसकी विवाहिता बहन घर में अकेली थी। तभी गांव का घर में घुस आया। आरोप है कि उसने बहन को बुरी नीयत से पकड़ लिया और दरवाजे की अंदर से कुंडी लगा दी।
इसी दौरान युवती के पिता घर पहुंचे और दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से बंद होने के कारण दरवाजा नहीं खुला। तभी अंदर से युवती के चीखने की आवाज सुनाई दी। इस पर पिता बाहर से कुंडी लगाकर ग्रामीणों को बुलाने के लिए दौड़े। आरोप है कि इसी बीच युवक कुंडी तोड़कर मौके से भाग निकला। पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर तहरीर दी और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी वरुण प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।