{"_id":"6b00a73dae35fff955091b5a","slug":"orai-news-orai-news-c-224-1-ori1005-152774-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मौत के फंदे से जिंदगी खींच लाई एट पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मौत के फंदे से जिंदगी खींच लाई एट पुलिस
विज्ञापन
फोटो - 01 परिजनों के साथ थाने में खड़ी महिला। संवाद
एट। पति से विवाद के बाद कमरे में बंद होकर फंदा लगाने जा रही विवाहिता की एट पुलिस ने समय रहते जान बचा ली। यूपी-112 पर सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर महिला को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस की तत्परता से एक जिंदगी बच गई।
घटना शुक्रवार दोपहर कस्बे के बजरंग मोहल्ले की है। यूपी-112 की पीआरवी 9690 को सूचना मिली कि एक महिला कमरे में बंद होकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह पुलिस टीम और पीआरवी कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर महिला छत में लगे पंखे से दुपट्टे का फंदा बनाकर लगाने की तैयारी कर रही थी। पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे नीचे उतारकर सुरक्षित बचा लिया।
पूछताछ में महिला ने अपना नाम आकांक्षा पत्नी नीरज प्रजापति निवासी बजरंग मोहल्ला, एट बताया। उसने पुलिस को बताया कि पति से पारिवारिक बातों को लेकर विवाद हो गया था। इसी से नाराज होकर उसने आवेश में यह कदम उठाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
पुलिस महिला को थाने ले आई और उसके मायके पक्ष को सूचना दी। इसके बाद ग्राम कुसमी, कोतवाली उरई निवासी उसके चाचा चंदन सिंह समेत अन्य परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। बाद में महिला को सकुशल मायके पक्ष के सुपुर्द कर दिया गया।