{"_id":"601edbe28ebc3e26b922a5b4","slug":"holding-domestic-gas-cylinders-from-six-stores-orai-news-knp6103100135","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दुकानों से घरेलू गैस सिलेंडर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दुकानों से घरेलू गैस सिलेंडर पकड़े
विज्ञापन
-दुकानों से घरेलू गैस सिलिंडर निकलवाते एसडीएम, साथ में आपूर्ति निरीक्षक
- फोटो : ORAI
कोंच। घरेलू गैस सिलिंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने के लिए शनिवार को एसडीएम की अगुवाई में छापामार अभियान चलाया गया। इस दौरान छह दुकानों से घरेलू सिलिंडर जब्त करने के बाद आपूर्ति कार्यालय में रखवा दिए गए। जिन दुकानों पर सिलिंडर पकड़े गए उन सभी दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए। जवाब में दुकानदारों ने माना कि वे नियमों के खिलाफ इन घरेलू सिलिंडरों का उपयोग कर रहे थे। लिखित दिया कि आइंदा ऐसा नहीं करेंगे। इसके बाद चेतावनी देकर सिलिंडर छोड़ दिए।
तकरीबन महीने भर पहले ही डीएम डॉ. मन्नान अख्तर ने पूरेे जिलेे मेें चेतावनी जारी की थी कि घरेलू गैस सिलिंडरों का व्यावसायिक उपयोग कतई न करें अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को डीएम के निर्देश पर एसडीएम अशोक कुमार, आपूर्ति निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने बाजारों मेें छापे मारे। दुकानों में सिलिंडर मिलने पर आपूर्ति निरीक्षक ने दुकानदारों चंद्रप्रकाश चंदकुआं, उज्ज्वल पटेलनगर, प्रभात पटेलनगर, कल्लू पटेलनगर, शिवकुमार नया पटेलनगर, अशोक नया पटेलनगर को नोटिस जारी कर दिए। तहसील पहुंचे दुकानदारों की गुहार पर एसडीएम ने उन्हेें चेतावनी दी।
साथ ही लिखित ऐसा काम दुबारा न करने की बात पर छोड़ दिए। एसडीएम अशोक कुमार का कहना हैै कि होटलों, चाय पकौड़ी की दुकानों, रेस्टोरेंटो आदि पर घरेलू गैस सिलिंडरों का व्यावसायिक उपयोग शासन प्रशासन के आदेशों निर्देशों की अवहेलना है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।