फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   History sheeter hanged himself in his brother's house

Jalaun News: भाई के घर में हिस्ट्रीशीटर ने फंदा लगाकर जान दी

Thu, 17 Aug 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 17 Aug 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
History sheeter hanged himself in his brother's house
मृतक - 13 मृतक जागे निषाद की फाइल फोटो। श्रोत-परिजन
विज्ञापन

फोटो - 14 घर के बाहर मौजूद ग्रामीण। संवाद

गैंगस्टर के मामले में बुधवार को अदालत का आना था फैसला
परिजन बोले में शुरू होनी थी सुनवाई, तनाव में उठाया कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
कदौरा। हिस्ट्रीशीटर ने भाई के घर जाकर फंदा लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों व परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि 25 पुराने गैंगस्टर के एक मामले में मृतक भी आरोपी था। बुधवार को सुनवाई शुरू होने के लोकर तनाव में था।
थाना क्षेत्र के बड़गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर जागे निषाद (56) का शव बुधवार की सुबह उसके घर के पास ही स्थित भाई रामऔतार के घर के बरामदे में हुक से तौलिया के फंदे पर शव लटका मिला। परिजनों को जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को उतरवाकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि गैंगस्टर एक्ट के मामले में बुधवार को कोर्ट में सुनवाई होनी थी। उसके साथ गांव के दो अन्य लोग भी आरोपी हैं। इसे लेकर वह कई दिनों से परेशान चल रहा था। इस दौरान उसने कई बार शराब पी थी। मौत से पत्नी उमा उर्फ सुखरानी पुत्र मुक्ता निषाद सहित अन्य परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed