फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   health,hospital,CHC,OPD,CMO

कायाकल्प टीम ने सीएचसी का किया निरीक्षण, परखी व्यवस्थाएं

Fri, 17 Sep 2021 06:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
health,hospital,CHC,OPD,CMO
कदौरा सीएससी का निरीक्षण करती कायाकल्प की टीम - फोटो : ORAI
कदौरा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की हकीकत परखने के लिए शुक्रवार को शासन के निर्देश पर झांसी मंडल से आई तीन सदस्यीय टीम ने कदौरा सीएचसी का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखी। टीम के डॉक्टर जनमेजय शाक्य, डॉक्टर मनीष खरे व अरुण राजपूत आदि ने शुक्रवार को सीएचसी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

टीम ने वार्ड, दवा कक्ष, ओपीडी, डिलीवरी रूम, वैक्सीन सेंटर, पीआईसीयू वार्ड आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने सीबीसी जांच मशीन में केमिकल का अभाव होने पर संबंधित अधिकारियों को जल्द केमिकल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कायाकल्प टीम प्रभारी डॉक्टर जनमेजय शाक्य ने बताया कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं को परखने के लिए सीएचसी का निरीक्षण किया गया है। जल्द ही अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेंगे। टीम ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांच एवं उपचार व आयुष्मान भारत के कार्ड की प्रगति रिपोर्ट पर स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना की। चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पीआईसीयू वार्ड निर्माण शुरू करने के लिए उन्होंने संस्था को पत्र लिखा है। पर निर्माण अभी तक शुरू नही हो सका है। डॉक्टर अरुण राजपूत ने बताया कि वर्ल्ड सेफ्टी सप्ताह के समापन पर सुरक्षित मातृत्व एंव नवजात की देखभाल की गई है। टीम ने स्वास्थ्य कर्मियों को मातृत्व सुरक्षा, नवजात सुरक्षा, मेडिकेशन सुरक्षा, रेडियेशन सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा, पेशेंट सुरक्षा के संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों को शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि 11 से 17 सितंबर तक मनाया गया। इस दौरान डॉक्टर प्रतिज्ञा प्रणामी, डॉ रूपेश कुमार, अखिलेश कुमार, अभिषेक प्रजापति, अश्वनी वर्मा सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed