फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   health,death,DM,covid 19,CMO

कोरोना संक्रमण के दो नए केस

Fri, 28 May 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
health,death,DM,covid 19,CMO
उरई। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी हो गई है। शुक्रवार को दो संक्रमित मिले। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11387 हो गई है, जिसमें 11041 ठीक हो चुके है। जबकि 183 की मौत हुई है। वहीं 163 सक्रिय केस है। शुक्रवार को 76 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिला प्रशासन की रिपोर्ट में बताया गया कि अब तक 440245 सैंपल भेजे जा चुके हैं। शुक्रवार को 1823 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए। डीएम ने बताया कि एल 2 हॉस्पिटल में 249 व एल 1 हॉस्पिटल में 177 बेड खाली है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर मरीज हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके इन अस्पतालों में भर्ती हो सकते हैं। (संवाद)
विज्ञापन

------
फोटो-छापेमारी के दौरान मौजूद आबकारी व पुलिस टीम। संवाद
चालीस लीटर अवैध व तीन हजार किलो लहन बरामद
उरई। अलीगढ़ में अवैध शराब के मामले को देखते हुए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार को उरई कोतवाली पुलिस व आबकारी विभाग की टीमों ने अभियान चलाया। उमरारखेरा एवं चौरसी गांव स्थित कबूतरा डेरों पर टीमों ने दबिश दी। जिससे वहां हड़कंप मच गया। पुलिस व आबकारी टीम को देखकर शराब बनाने वाले माफिया भाग निकले। टीम ने मौके से करीब चालीस लीटर अवैध शराब, तीन हजार किलो लहन एवं शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। आबकारी अधिकारी केपी यादव ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में विशेष नजर रखी जाएगी। इसके अलावा सीमाओं पर भी चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इतना ही नहीं शराब की दुकानों की भी नियमित जांच की जाएगी। जिससे अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लग सके। जिले में किसी भी कीमत पर अवैध शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। बता दें कि बीते दिनों अवैध शराब पीने से जनपद में भी दो लोगों की मौत हो चुकी है। इस दौरान उरई कोतवाल विनोद पांडेय के अलावा आबकारी विभाग से राजीव कुमार, पीपी टंडन, नसीर खान आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed