फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Headmistress suspended, block education officer's salary stopped, clarification sought

Jalaun News: प्रधानाध्यापिका निलंबित, खंड शिक्षा अधिकारी का वेतन रोक मांगा स्पष्टीकरण

Sun, 11 Feb 2024 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Headmistress suspended, block education officer's salary stopped, clarification sought
उरई। अपर निदेशक बेसिक शिक्षा झांसी मंडल अरुण कुमार ने शनिवार को रामपुरा ब्लॉक के स्कूलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण में पूर्व माध्यमिक विद्यालय रमानीपुर में प्रधानाध्यापिका सारिका वर्मा गैरहाजिर मिलीं। चार बच्चे व रसोइयां मौजूद मिलीं। गांववालों ने बताया कि रसोइयां ही स्कूल खोलतीं हैं। प्रधानाध्यापिका कभी-कभार आती हैं। इस पर उन्होंने प्रधानाध्यापिका को निलंबित करने के निर्देश दिए। एडी ने बताया कि गैरहाजिर मिले शिक्षकों का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा गया है। खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह वर्मा का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा है।
उच्च प्राथमिक विद्यालय कस्बा पहुंचे एडी को प्रधानाध्यापक सौरभ श्रीवास्तव, शिक्षक संतोष, विभोर व अनुचर संतोष भदौरिया गैरहाजिर मिले। सिर्फ चार बच्चे स्कूल में मौजूद मिले। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पतराही पहुंचे, जहां पंजीकृत 102 बच्चों में केवल 15 बच्चे ही मौजूद मिले। प्राथमिक विद्यालय कस्बा में प्रधानाध्यापक आकर्ष श्रीवास्तव व शिक्षामित्र कृष्ण कुमारी गैरहाजिर मिलीं।
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूल आलमपुर में प्रधानाध्यापक कक्ष बंद मिला। 50 में तीन बच्चे ही मौजूद मिले। रसोई की स्थिति खराब मिली। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय पतराही पहुंचे एडी को स्कूल बंद मिला। बाहर 12 बच्चे घूमते मिले। प्रधान ने बताया कि शिक्षक कभी-कभार आते हैं। एडी ने नाराजगी जताते हुए खंड शिक्षा अधिकारी की शिथिलता को जिम्मेदार मानते हुए उनका वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय धूता पहुंचे एडी को पंजीकृत 159 बच्चों में 57 मौजूद मिले। 12.35 बजे पूर्व माध्यमिक विद्यालय लिटावली खुला मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed