फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Hariyali Teej - Malhar sings songs after applying henna on her hands

Jalaun News: हरियाली तीज- हाथों में मेहंदी रचाकर मल्हार गीत गाए

Mon, 21 Aug 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 21 Aug 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Hariyali Teej - Malhar sings songs after applying henna on her hands
उरई। हरियाली तीज का त्योहार नगर के पटेलनगर में धूमधाम से मनाया गया। सावन माह के शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि को मनाई जाने वाली हरियाली तीज में मायके आई महिलाओं के साथ लड़कियों ने पूजा-अर्चना की धानी चुनरिया ओढ़ी, ल तीज के पारंपरिक गीतों की धुन और मल्हार पर हंसी ठिठोली की। सासरे, मायके की प्यारी यादों को संजोए तीजोत्सव मनाया गया। जिलेभर में हरियाली तीज श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान, किरन शर्मा, शिल्पी, सारिका तिवारी, रागिनी सेंगर, साधना, सुमित्रा, गायत्री, नम्रता, कविता, ज्योति, सरिता, सीता, दीपा, सीनू आदि रहीं।
विज्ञापन





नदीगांव में भी हरियाली तीज पर राधा-कृष्ण के झूले सजाए गए
कोंच। नदीगांव क्षेत्र के मंदिरों और घरों में हरियाली तीज पर ठाकुरजी के विशेष श्रृंगार किए। छोटी बच्चियों ने भी घरों में पूरे श्रद्धा भाव से राधाकृष्ण के झूले सजाए। नदीगांव के राधाकृष्ण मंदिरों को विशेष तौर पर सजाया गया और श्रीविग्रहों की आकर्षक व नयनाभिराम झांकियां सजाई गईं। जिन्हें देखने के लिए मंदिरों में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे झूले में विराजमान ठाकुरजी को अपने हाथों से झुलाया। पंडित उमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार मंदिरों में भगवान को झूला झूलाने पर विशेष फल की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन


तीज पर सावन गीतों पर झूमीं महिलाएं

कदौरा। हरियाली तीज के मौके पर कस्बे के डॉ. बीआर आंबेडकर हाईस्कूल में भाजपा महिला मोर्चा की मंडल की पदाधिकारियों ने सावन के गीतों पर नाचते हुए धूमधाम से मनाया। महिलाओं ने खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष मीना शुक्ला ने कहा कि आधुनिक युग के कारण आज हम अपनी सभ्यता खोते जा रहे है और पुरानी परंपराओं को भूलकर नए युग की ओर बढ़ रहे है। नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना शिवहरे ने कहा कि एक दशक पूर्व सावन के महीनों में हर घर में झूले डल जाते थे, और महिलाएं मनोरंजन करती थी। लेकिन आज की व्यवस्था के कारण हम अपने त्योहार भी नही मना पाते है। इस दौरान रेनू वर्मा, संतोषी, संगीता,सरोज आदि महिलाएं मौजूद थी।



बोदरी माता मंदिर पर 26 को होगा भंडारा
कोंच। नदीगांव स्थित बोदरी माता मंदिर पर 29 जुलाई से अनवरत चल रहे अखंड रामायण पाठ का समापन 26 अगस्त को होगा। 23 अगस्त को अखंड रामधुन का पाठ व 24 अगस्त को सायंकाल संगीतमय सुंदरकांड का पाठ एवं 25 अगस्त को हवन व पूर्णाहुति होगी। 26 अगस्त को कन्या भोज एवं विशाल भंडारा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed