फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Government schools yearning for basic facilities

बृनियादी सुविधाओं से जूझ रहे सरकारी स्कूल1

Tue, 28 Jun 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Government schools yearning for basic facilities
उरई। सैकड़ों स्कूलों में आज भी बिजली, पानी व शौचालय की सुविधा नहीं है। जिससे रोजाना छात्र-छात्राओं को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में 959 प्राइमरी स्कूल, 322 उच्च प्राथमिक विद्यालय, 229 कंपोजिट विद्यालय समेत कुल 1510 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। लापरवाही के चलते शासन की मिशन कायाकल्प योजना सरकारी स्कूलों में धड़ाम हो गई। हालत यह है कि 103 स्कूलों में चारदीवारी ही नहीं है। 158 में पानी की समस्या है। 207 स्कूलों में विद्युतीकरण अधूरा है। इसके अलावा 60 बालक और 60 बालिका स्कूलों में शौचालय तक नहीं हैं
डकोर ब्लाक के हजरतपुरा, जालौन के शेखपुरा बालक और कैथ बालिका विद्यालय समेत नौ स्कूलों में शौचालय नहीं है। कोंच के नगेपुरा, अंडा में शौचालय नहीं है। कदौरा के उदनपुरा, कुठौंद के कोटा दिवारा, महेबा ब्लाक के बिनौरा वैध, माधौगढ़ के सरावन, रामपुरा ब्लाक के टीहर और नदीगांव ब्लाक के सात स्कूल शौचालय विहीन है।
विज्ञापन

---------------------------------------------------------
बिजली, पानी व बाउंड्रीविहीन स्कूल
ब्लाक का नाम बिजली पानी बाउंड्रीवाल
डकोर 22 10 02
जालौन 13 12 00
कोंच 12 00 28
कदौरा 21 37 05
कुठौंद 21 08 02
महेबा 32 31 10
माधौगढ़ 28 29 14
रामपुरा 49 15 04
नदीगांव 09 16 38
-------------------------------------------------------
कायाकल्प योजना के तहत स्कूलों के कायाकल्प का काम तेजी से चल रहा है। बीईओ और बीआरसी के माध्यम से स्कूलों की रोजाना प्रगति रिपोर्ट ली जा रही है। काम तेजी से कराया जा रहा है। सभी स्कूलों में मानक के अनुसार सुविधाएं होंगी
विज्ञापन
विज्ञापन

सौरभ पांडेय
जिला समन्वयक निर्माण, बेसिक शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed