{"_id":"5df7d9308ebc3e87ca32e9ac","slug":"goshala-orai-news-knp5326464183","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना ने चट की 25 बीघा की फसल, किसानों में आक्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्ना ने चट की 25 बीघा की फसल, किसानों में आक्रो
विज्ञापन
आटा। अन्ना जानवर किसानों के लिए एक बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं। स्थिति यह है कि तमाम निर्देशों के बाद भी जिले में आए दिन किसी न किसी क्षेत्र में अन्ना मवेशी किसानों की फसलों को चौपट कर रहे हैं। रविवार रात अन्ना मवेशियों ने चमारी गांव में तीन किसानों की 25 बीघा फसल को बर्बाद कर दिया है। इससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है। किसानों का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे है और किसान अन्ना समस्या से जूझ रहे है। उन्होंने मुआवजा दिलाने की मांग की।
चमारी गांव निवासी किसान रामबाबू द्विवेदी की15 बीघा गेहूं की फसल, सीलू की 5 बीघा की मटर की फसल, कामता की 5 बीघा चना व मटर को अन्ना मवेशियों ने रविवार रात चर लिया। किसानों का कहना है कि आखिर कब तक किसान ऐसे ही फसलों को बर्बाद होता देखता रहेगा, कई बार शिकायत की गई, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जिससे पशुओं का आतंक जारी है।
किसानों का कहना है कि गांव में करीब 500 अन्ना जानवर है। कई बार गोशाला बनवाने की मांग की गई, लेकिन अब तक गांव में अस्थाई गोशाला नहीं बनवाई गई। जिससे किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। वहीं प्रधान प्रतिनिधि मुनि महाराज ने का कहना है कि गांव में अस्थाई गोशाला के लिए सामान आ गया है। एक दो दिन में गोशाला का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।