फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   goshala

गोशाला में लगवाए तिरपाल, पानी निकासी की करें व्यवस्था

Tue, 17 Dec 2019 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
goshala
मुहम्मदाबाद। गोशाला में जलभराव की समस्या को लेकर बीडीओ सुदामा शरण ने सोमवार को गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधान व सचिव को निर्देश दिया कि जल्द गोशाला में तिरपाल लगवाई जाए ताकि ठंड से मवेशियों को बचाया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चरही भी तत्काल बनवाई जाए ताकि मवेशी भूखे न रहे। भूसे की भी पर्याप्त व्यवस्था की जाए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को भी बुलाया और कहा कि जिनके जानवर गोशाला में बंद रहे, वे उन्हें अपने घर ले जाए और उनका ठंड से बचाव करें। शासन की ओर से पशुपालकों को तीस रुपये प्रति मवेशी दिए जा रहे है। जो पशुपालक अपने मवेशी नहीं ले जाते है उन्हें चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई जाए। उन्होंने प्रधान व सचिव को निर्देश दिया कि हरिजन बस्ती में जलभराव न हो, इसके लिए तत्काल स्टीमेट बनाकर पुख्ता इंतजाम किए जाए। इस दौरान सचिव इंद्रपाल सिंह व प्रधान प्रतिनिधि महेंद्र, अशोक शिवहरे, विक्रम सिंह,नृपत सिंह, अरुण, रामदास आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed