फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Give gas cylinders only on booking, action will be taken against black marketing

Jalaun News: बुकिंग पर ही दें गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई

Fri, 13 Mar 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Give gas cylinders only on booking, action will be taken against black marketing
बुकोंच। एसडीएम ज्योति सिंह ने आपूर्ति निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी और कोतवाल ब्रजेश बहादुर सिंह के साथ कस्बे की गैस एजेंसियों के गोदामों तथा पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। इस दौरान संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि किसी भी उपभोक्ता को बिना बुकिंग के घरेलू गैस सिलिंडर न दिया जाए। यदि कहीं भी कालाबाजारी की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

संचालकों ने बताया कि सुबह आई गाड़ी के सिलिंडर दोपहर तक वितरित हो चुके हैं। दीवोलिया गैस एजेंसी के गोदाम पर भी सिलिंडरों की उपलब्धता की जानकारी ली गई। पेट्रोल-डीजल पंपों की जांच के दौरान अधिकारियों ने स्टॉक और बिक्री का मिलान किया। एसडीएम ने संचालकों को निर्देश दिए कि प्रतिदिन स्टॉक और बिक्री का ब्यौरा उपलब्ध कराएं। साथ ही टंकी, केन या अन्य बर्तनों में बड़ी मात्रा में डीजल की बिक्री न करें और किसी को पेट्रोल बोतल या कुप्पी में न दें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed