फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Gasoline explored in search of chip

चिप की तलाश में खंगाले पेट्रोल

Thu, 04 May 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Thu, 04 May 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Gasoline explored in search of chip
पंप पर मशीन चेक करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

जिले में फिर इंडियन आयल, पूर्ति अधिकारी और बाट माप विभाग ने संयुक्त रूप में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई पेट्रोल और डीजल पंपों की मशीनों की सील तोड़कर बारीकी से जांच की गई। अभियान की शुरुआत शहर के पेट्रोल पंपों से की गई।

विज्ञापन


चिप लगाकर डीजल चोरी की शिकायतों को लेकर बुधवार को डीएम के निर्देश पर इंडियन आयल सेल्स मैनेजर निखिल कुमार, पूर्ति अधिकारी अशोक कुमार व बाट माप अधिकारी टीकाराम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। टीम सबसे पहले शहर के कालपी रोड स्थित अमर नाथ पेट्रोल पंप पर पहुंची।
विज्ञापन


टीम ने पेट्रोल पंप के परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। इसकी के साथ इंडियन आयल व बाट माप विभाग के अधिकारियों ने तेल मशीन को खोल कर उसमें चिप का निरीक्षण किया। अधिकारी संतुष्ट हुए तो उन्होंने मशीन को एक बार फिर सील कर पेट्रोल बिक्री शुरू करवाई। इसी तरह टीम ने शहर के हाईवे स्थिति कई पेट्रोल पंपों का निरीक्षण कर जांच की। इसके बाद टीम एट पहुंची। यहां टीम ने हाजी करीम वख्त पेट्रोल पंप पर छापे डाला। यहां भी टीम ने बारीकि से निरीक्षण किया, लेकिन टीम को यहां भी कोई कमी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटतौली पर नपेंगे अफसर
उरई (जालौन)। जिले में किसी भी पेट्रोल या डीजल पंप पर मिलावट व घटतौली की शिकायत आई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह दिशा निर्देश डीएम नरेंद्र शंकर पांडे ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पेट्रोल व डीजल चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी पूरी गंभीरता के साथ पेट्रोल पंपों का निरीक्षण करते रहे।


उन्होंने कहा कि टीम अधिक से अधिक पेट्रोल पंपों को चेक करें, जिससे जिले में मिलावट खोरी व घटतौली पर लगाम लगाई जा सके। उन्होंने कहा की जल्द ही पांच सदस्यीय टीम बनाकर कर क्रास चेकिंग कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed