{"_id":"6740d767726c6858a6081c34","slug":"ganja-and-pistol-recovered-from-car-three-arrested-orai-news-c-224-1-ori1005-122459-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कार से गांजा व पिस्टल बरामद, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कार से गांजा व पिस्टल बरामद, तीन गिरफ्तार
Sat, 23 Nov 2024 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 23 Nov 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
आटा। एसओजी व आटा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान हाईवे से एक कार में रखा 32 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक पिस्टल भी बरामद हुई है।
आटा थाना पुलिस व एसओजी की टीम संयुक्त रूप से शुक्रवार को थाना क्षेत्र के चमारी मोड के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी उन्होंने एक बोलेरो रोककर तलाशी ली तो 32 किलो 250 ग्राम गांजा व एक पिस्टल बरामद हुई।
पुलिस ने कार सवार एमपी के सतना जिले के थाना फुलगवां क्षेत्र के कबाड़ी तोला निवासी संजय त्रिपाठी, छतरपुर जिले के ओरछा थाना क्षेत्र के भगवंतपुरा निवासी कमलेश प्रजापति व सतना के सिंधी कालोनी निवासी दयानिधि उर्फ गुड्डू को पकड़ लिया। थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए गांजा की अनुमानित कीमत छह लाख रुपये है। पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। (संवाद)