फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Gahoi Seva Mandal election held amidst hustle and bustle

Jalaun News: गहमागहमी के बीच हुआ गहोई सेवा मंडल का चुनाव

Wed, 03 Jun 2026 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Gahoi Seva Mandal election held amidst hustle and bustle
फोटो-26-गहोई सेवा मंडल के चुनाव में मतदान करती महिला मतदाता। संवाद - फोटो : मिशन श​क्ति चौपाल में महिलाओं व बालिकाओं को जानकारी देती महिला सिपाही।
उरई। गहोई समाज की गहोई सेवा मंडल का त्रैवार्षिक चुनाव मंगलवार को गहोई धर्मशाला में मतदान हुआ। कुल 2780 मतदाताओं में से 1962 सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रतिशत 70.75 रहा। इस बार के चुनाव में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही, जिन्होंने बढ़-चढ़कर वोट डाला।
विज्ञापन

मतदान सुबह 7:30 बजे शुरू होकर दोपहर 3:30 बजे तक चला। मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही लंबी कतारें लग गई थीं। अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार सेठ एवं पवन गेड़ा के बीच मुकाबला है। मंत्री पद के लिए संजय कुरेले व नरेंद्र कुमार कनकने आमने-सामने हैं। कोषाध्यक्ष पद पर अवधेश रावत व प्रवीण कुमार लोहिया चुनाव मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए अनूप पहारिया और प्रमोद लुहारी प्रत्याशी हैं। सहमंत्री पद पर अरविंद कुमार तरसोलिया, महावीर शरण सेठ, राम जी, हरिहर और श्रीप्रकाश कंथारिया किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा 26 सदस्य पदों के लिए अखिल सोनी, अनिल गुप्ता कंथारिया, अमित गुप्ता नसीरपुर, अमित गुप्ता, अरविंद मिसुरिया, विमल गुप्ता, प्रमोद मिसुरिया, प्रवीण बरसैंया, विपिन गुप्ता, गौरव हुंका, शशि कुमार पिपरसैनिया, श्यामजी छिरोलिया, राधेश्याम मेहतेले, महावीर शरण विजपुरिया, दिलीप चदैया, प्रमोदगुप्ता, मारुति नंदन गुप्ता, कमलेश इटौदिया, आशीष रेजा, जितेंद्र कंथारिया, डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, राजेश कुमार विश्वारी, मयंक निगोतिया, डॉ. देवेंद्र सेठ, अवधेश छिरोलिया, मनीष छिरोलिया, विकास मिसुरिया, राहुल लहरिया, योगेंद्र गुप्ता, पुरुषोत्तमदास, नंदकिशोर, रामकिशोर गेड़ा, गौरव इटोदिया, प्रदीप नाछोला, पंकज कसाव, राघवेंद्र कुमार निगोतिया सहित अन्य प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिका में बंद हो गया। करीब 50 सदस्यीय मतदान टोली ने चुनाव संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed