फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Four youths drowned while bathing in Betwa river, one died.

Jalaun News: बेतवा नदी में नहाते समय चार युवक डूबे, एक की मौत

Sun, 26 Oct 2025 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Four youths drowned while bathing in Betwa river, one died.
कदौरा। रिश्तेदारों के साथ रविवार को बेतवा नदी में नहाने गए चार युवक गहरे गड्ढे में डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने तीन को बचा लिया लेकिन एक की गहरे गड्ढे में चले जाने से मौत हो गई। लोगों का कहना है कि खनन से हुए गड्ढे में फंसकर युवक की जान गई है।
विज्ञापन


कदौरा थाना क्षेत्र के महमूद नगर के मजरा बड़ागांव निवासी शिवा सिंह (25), हमीरपुर निवासी अपने बुआ के बेटे करन, उरई निवासी मामा के बेटे हेमंत, गांव के ही दोस्त दीपू के साथ रविवार को बेतवा में नहाने गया था। नहाते समय सभी गहरे पानी में जाकर डूबने लगे। मौजूद लोगों ने तीन को बचा लिया जबकि शिवा गहरे गड्ढे में चले जाने से नहीं मिल सका। करीब 20 मिनट बाद उसका शव बरामद हुआ। लोगों ने बताया कि मौरंग खदान संचालकों की ओर से नदी में पोकलैंड से गहरे गड्ढे कर दिए गए हैं। नहाने के दौरान युवक उसी में समा गया है। शिवा उरई में रहकर सब्जी बेचने का काम करता था। उसकी मौत से पत्नी बबली सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। थाना प्रभारी प्रभात सिंह ने बताया कि युवक की नदी में डूबने से मौत हुई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन




दीपावली पर हमीरपुर निवासी बुआ का बेटा करन, उरई निवासी मामा का बेटा हेमंत शिवा के घर आए थे। रविवार को शिवा को उरई आना था। सभी ने कहा कि चलो नदी में नहाकर आते हैं फिर उरई चलेंगे। इस पर गांव के ही दोस्त दीपू के साथ नदी में पहुंचे। कुछ देर बाद जब परिजनों को शिवा की मौत की खबर मिली तो कोहराम मच गया। पत्नी बोली कि उसे पता होता कि कुछ ही देर में उसका सुहाग हमेशा के लिए दुनिया से चला जाएगा तो वह कभी उन्हें जाने नहीं देती। यह कहकर वह अचेत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed