{"_id":"68b9eec72bd43e2d6900d279","slug":"four-overloaded-trucks-seized-orai-news-c-224-1-bnd1005-134150-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ओवरलोड चार ट्रक सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ओवरलोड चार ट्रक सीज
विज्ञापन
कदौरा। जोल्हूपुर-हमीरपुर हाईवे पर ओवरलोडिंग की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। बुधवार शाम मौरंग से ओवरलोड चार ट्रकों को सीज किया गया है।
एसडीएम कालपी मनोज कुमार सिंह और सीओ अवधेश कुमार सिंह ने चेकिंग अभियान चलाया। ट्रकों के चालक न तो कागजात दिखा सके और न ही प्रपत्र प्रस्तुत कर पाए। एसडीएम ने तत्काल आरटीओ को मौके पर बुलाकर कार्रवाई कराई। चारों ट्रकों को सीज कर कदौरा मंडी समिति परिसर में खड़ा करा दिया है।
प्रशासनिक कार्रवाई की भनक मिलते ही मौरंग और लोकेशन माफिया में खलबली मच गई। कई ट्रकों के ड्राइवरों ने गाड़ियां हाईवे किनारे खड़ी कर चक्के जाम कर दिए और खुद दूर जा खड़े हुए। वहीं, लोकेशन माफिया ने अन्य वाहनों को पहले ही रोकवा दिया। एसडीएम ने बताया कि बिना वैध कागजात और ओवरलोडिंग करते पाए गए वाहनों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।