फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Four nominations for the post of Sunayan Pradhan

Jalaun News: सुनायां प्रधान पद के लिए चार नामांकन

Sun, 09 Feb 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 09 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Four nominations for the post of Sunayan Pradhan
प्रधान पद के लिए नामांकन जमा करते उम्मीदवार।  - फोटो : संवाद
कोंच। विकास खंड कोंच के दो गांवों में प्रधान व वार्ड सदस्यों के रिक्त चल रहे पदों पर उपचुनाव के लिए शुरू हुई निर्वाचन प्रक्रिया में शनिवार को ब्लॉक कार्यालय में नामांकन दाखिल किए गए। सुनायां प्रधान पद पर चार लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। जबकि गांव चांदनी में दो वार्डों में रिक्त पदों के लिए केवल दो ही नामांकन पत्र भरे गए जिसके चलते उनका निर्विरोध निर्वाचित होना तय है।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि ग्राम सुनाया में प्रधान की सरकारी नौकरी लगने के बाद प्रधान ने इस्तीफा दे दिया था और ग्राम चांदनी में सदस्यों के निधन के चलते दो सीटें खाली हुईं हैं। शनिवार को ब्लॉक कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन की देखरेख में सुबह दस बजे नामांकन प्रक्रिया शुरू होकर शाम चार बजे तक चली। ग्राम पंचायत सुनायां में रिक्त हुए प्रधान पद पर चुनाव लड़ने के प्रति लोगों में खासी दिलचस्पी दिखाई दी।
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए चार लोगों दिलीप कुमार, रामपाल सिंह, मानवेंद्र सिंह व गिरिजाशंकर ने नामांकन दाखिल किए हैं। उधर, इसी कोंच विकास खंड की ग्राम पंचायत चांदनी में दो वार्ड सदस्यों के रिक्त पदों पर नामांकन पत्र भरे गए। वार्ड नंबर एक के लिए रामबहादुर का इकलौता नामांकन दाखिल हुआ तथा वार्ड नंबर पांच के लिए भी इकलौता नामांकन रूमा देवी ने दाखिल किया। वार्ड सदस्यों पर एकल नामांकन आने के कारण उनके निर्विरोध निर्वाचित होने में कोई अड़चन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि ग्राम पंचायत सुनायां के प्रधान योगेंद्र सिंह की सरकारी नौकरी लग गई है। इधर, ग्राम पंचायत चांदनी में वार्ड नंबर एक के सदस्य विकास झा की हादसे में उनकी मौत हो गई थी। वार्ड नंबर पांच की बुजुर्ग महिला पंचायत सदस्य कृष्ण कुमारी का स्वाभाविक निधन हो जाने के कारण यह दोनों पद खाली पड़े थे।

अब इन दोनों ग्राम पंचायतों में उपचुनाव हो रहा है। 10 फरवरी को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। 11 फरवरी को सुबह 10 से शाम 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे और तीन बजे से चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 19 फरवरी को दोनों गांवों में सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।। 21 फरवरी को कोंच ब्लॉक में सुबह 8 बजे से मतगणना होगी एवं परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed