फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Four and three wheelers are also banned from Salaiya Pahuj river bridge

Jalaun News: सलैया पहूज नदी पुल से चार व तीन पहिया वाहन भी बंद

Sat, 02 Aug 2025 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Four and three wheelers are also banned from Salaiya Pahuj river bridge
पहूज नदी पुल पर निरीक्षण करते पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर।  - फोटो : संवाद
कोंच। कोंच-कैलिया-सलैया-दबोह पर सलैया बुजुर्ग पर बने पहूज नदी के पुल के किनारे की सड़क तेज बहाव से कटती जा रही है। शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने पुल के पास सड़क का निरीक्षण कर चार पहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगाया है।
विज्ञापन

पिछले साल आई पहूज नदी में बाढ़ से आसपास के गांव में आई तबाही के साथ पुल के पास सड़क कट गई थी। काफी समय तक पुल से आवागमन बंद रहा था। कुछ दिनों पहले एसडीएम ज्योति सिंह ने निरीक्षण कर पहूज नदी पुल से भारी वाहनों का आवागमन बंद कराकर कैलिया पुलिस की ड्यूटी लगाई दी थी। उसके बाद लगातार नदी के तेज बहाव से सड़क क्षतिग्रस्त होती जा रही है। एसडीएम ने संज्ञान लेकर पीडब्ल्यूडी को पत्राचार कर मौके का निरीक्षण करने को कहा था। शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी के एई शिवलखन सिंह व जेई हेमंत नामदेव ने कैलिया एसएचओ विकेश बाबू के साथ मौके का निरीक्षण कर सड़क की हालत देखी। इसके बाद चार व तीन पहिया वाहनों पर भी रोक लगा दी है। एसडीएम ने बताया कि लगातार पुलिस पिकेट कर रही है। जल्द ही वहां एंगल लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन




एसडीएम ने जलभराव से जूझ रहे गांवों का किया निरीक्षण
पहड़गांव। बारिश के चलते सड़कों व खेतों में पानी भरने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जलभराव व रास्तों पर बहते पानी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ज्योति सिंह ने शुक्रवार को नायब तहसीलदार सादुल्लाह ख़ान तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ कमतरी, भेपता व पहाड़गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने पीडब्लूडी व सिंचाई विभाग के अवर अभियंताओं को निर्देश दिए कि तीनों गांवों में जलनिकासी की शीघ्र व स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed