{"_id":"a7d9b1b8ef73b0bd17ad2a10c72814d3","slug":"fog-cold-grew-not-burn-bonfire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरा छाया, ठंड बढ़ी, नहीं जले अलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरा छाया, ठंड बढ़ी, नहीं जले अलाव
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
Updated Fri, 22 Jan 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात के साथ शुरू हुई कड़ाके की ठंड कम होने के बजाए और बढ़ गई है। सप्ताह भर से सुबह-शाम घना कोहरा व दिन भर कंपकंपाने वाली ठंड से सभी बेहाल हैं। ठंड की वजह से लोगों के घरों से न निकलने से बाजारों में सन्नाटा छाया है, दफ्तरों में भी कामकाज का माहौल नहीं दिख रहा है।
गुरुवार को भी सुबह कोहरा छाया रहा। दिन में धूप निकली, पर सर्द हवाओं से लोग कांपते रहे। मौसम की बेरहमी की मार सबसे ज्यादा गरीबों व बेघरबार लोगों को झेलनी पड़ रही है। वहीं, लोगों की शिकायत है कि कड़ाके की ठंड के बाद भी प्रशासन की ओर से अलाव आदि की व्यवस्था नहीं की गई है।
हालांकि प्रशासन के आला अफसरों का दावा है कि शहरी व ग्रामीण इलाकों में अलाव जलवाए जा रहे हैं और कंबल वितरण भी हो रहा है। सप्ताह भर से बारिश के साथ शुरू हुई ठंड से लोग बेहाल हैं। सुबह घने कोहरे के साथ हाड़ कंपाने वाली ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं।
विज्ञापन
ठंड की वजह से लोग घरों से निकलने में कतरा रहे हैं। किसी कार्यवश बाहर निकलने पर ऊनी कपड़ों से ढके -तुपे ही निकल रहे हैं। बाजारों में पहले वाली चहल-पहल गायब है। दफ्तरों में भी कामकाज का माहौल नहीं दिख रहा है।
ज्यादातर कर्मचारी रूम हीटर या पास की चाय की दुकान पर भट्ठी के आगे हाथ सेंकते दिख रहे हैं। लोगों में इस बात से नाराजगी है कि कड़ाके की सर्दी में भी प्रशासन बेखबर है, अभी तक सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था नहीं की गई है।
ऐसे में गरीबों व राहगीरों को खासी परेशानी हो रही है। यही नहीं प्रशासन की ओर से गरीबों को कंबल तक नहीं बांटा जा रहा है। ऐसे में गरीबों व बेसहारों का हाल बेहाल हैं। उनके पास सर्दी से बचाव के लिए न तो ओढ़ने के लिए कपडे़ हैं और ना ही अलाव जलाने के लिए लकड़ियां।
माधौगढ़ प्रतिनिधि केे अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था अभी तक नहीं हुई है। लोगों ने बस स्टैंड, चितौरा बस स्टैंड, सिहारी रोड, मेन बाजार, तहसील, सीओ कार्यालय केे आसपास अलाव जलाने की मांग की है।
यहां के अरविंद, अरुण सिंह, दिनेश सिंह, लक्ष्मण सिंह, इंद्रजीत सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, राजा सिंह ने प्रशासन से तुरंत अलाव जलवाने की मांग की। मदारीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक नगर में अलाव व कंबल वितरण में प्रशासन की पहल नहीं दिख रही है।
राजकुमार सोनी, राजेंद्र सिंह, शेर सिंह, जीतू सोलंकी, अरुण सिंह, जयसिंह, जसवंत सिंह व सुरेंद्र सिंह ने अलाव जलवाने व गरीबों को कंबल बांटने की मांग की है। ऊमरी प्रतिनिधि के मुताबिक नगर पंचायत क्षेत्र में एक-दो स्थान पर अलाव जलाकर खानापूर्ति की जा रही है।