{"_id":"689a3856b78252a8db0e72ea","slug":"floods-occurred-diseases-came-patients-crowded-the-chc-orai-news-c-224-1-bnd1005-133121-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बाढ़ गई, बीमारियां आईं, सीएचसी में मरीजों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बाढ़ गई, बीमारियां आईं, सीएचसी में मरीजों की भीड़
विज्ञापन
फोटो 9-सीएचसी कालपी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
कालपी। बाढ़ तो समाप्त हो गई है, लेकिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों की मुसीबत कम नहीं हुई है। अब लोगों के बीमार होने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके चलते सीएचसी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इसमें सबसे ज्यादा लोग खांसी, जुकाम व बुखार से पीड़ित हैं।
बाढ़ के शांत होते ही उसके दुष्परिणाम बीमारी के रूप में सामने आने लगे हैं। बाढ़ से खेतों में खड़ीं फसलें सड़ गई हैं, जिनकी दुर्गंध क्षेत्र में फैली हुई। लोगों के स्वास्थ्य पर इसका असर दिखाई देने लगा है।
नगर के तरीबुल्दा, कांशीराम कालोनी, कागजीपुरा व रामगंज मोहल्ले के कुछ हिस्सों में बाढ़ का पानी भर गया था। इसमें बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए। अब बाढ़ समाप्त होते ही बीमारियां बढ़ गई हैं। इसका असर सीएचसी में मरीजों की भीड़ देखकर लगाया जा रहा है, जहां पर्चा काउंटर से लेकर डाक्टर की ओपीडी व दवा वितरण कक्ष तक लाइनें लग रही हैं। इससे मरीजों को इलाज में काफी वक्त लग रहा है।
विज्ञापन
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश वरदिया ने बताया बाढ़ के बाद उत्पन्न हालत को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने पहले ही तैयारी कर ली थी। ओपीडी में चार डाॅक्टर काम कर रहे हैं। डॉ. शेख शहरयार के मुताबिक अधिकतर मरीज बुखार व पेट दर्द के आ रहे हैं, जो बाढ़ का दुष्परिणाम हैं। उन्होंने मरीजों को बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में न जाने तथा पीने के पानी पर खास ध्यान रखने की सलाह दी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पानी की गुणवत्ता खराब हो जाती है। इसलिए हो सके तो पानी उबालकर ही पीएं।
महेबा ब्लॉक मुख्यालय में भी सीएचसी की दरकार
उरई। कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के अध्यक्ष लालसिंह चौहान के नेतृत्व में मोर्चा के पदाधिकारियों ने सोमवार को डीएम डॉ. राजेश कुमार पांडेय को ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की कि प्रदेश के अन्य विकासखंडों की भांति महेबा ब्लॉक में भी सीएचसी खोला जाए। उन्होंने कहा कि सभी ब्लॉक मुख्यालयों में पीएचसी, सीएचसी है। वहीं, जिले के इकलौते पिछड़े विकासखंड महेबा में न पीएचसी न सीएचसी है। (संवाद)
एसएनसीयू में तीमारदार से रुपये मांगने का वीडियो वायरल
उरई। जिला अस्पताल में स्थापित सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें यूनिट में तैनात एक महिला कर्मी एक मरीज के तीमारदार से इलाज के नाम पर रुपये मांगती दिख रही है। हालांकि, अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस बाबत जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एनआर वर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है। (संवाद)