{"_id":"691b6c0045daa295d50b0832","slug":"five-paramedical-students-found-guilty-of-assault-expelled-for-15-days-orai-news-c-224-1-ori1005-137026-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मारपीट में पैरामेडिकल के पांच छात्र दोषी, 15 दिन के लिए निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मारपीट में पैरामेडिकल के पांच छात्र दोषी, 15 दिन के लिए निष्कासित
विज्ञापन
उरई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल छात्रों के बीच मारपीट में पांच छात्र दोषी पाए गए हैं। प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने दोषी पाए गए पैरामेडिकल पाठ्यक्रम के पांच छात्रों को 15 दिन के लिए चिकित्सा महाविद्यालय से निष्कासित कर दिया है। हर छात्र पर एक -एक हजार अर्थदंड भी लगाया है।
मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल छात्रों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में छात्र आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.अरविंद त्रिवेदी ने संज्ञान में लिया। उन्होंने एनेस्थीसिया विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित सचान, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जितेंद्र मिश्रा और नर्सिंग कॉलेज की नोडल प्रधानाचार्या डॉ.आफरीना नासिर की टीम बनाकर उनसे रिपोर्ट मांगी थी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी पाए गए पांच छात्रों पर कार्रवाई की गई है।
प्राचार्य ने बताया कि दोषी पाए पैरामेडिकल पाठ्यक्रम के पांच छात्रों को 15 दिन के लिए चिकित्सा महाविद्यालय से निष्कासित कर दिया गया है। प्रति छात्र पर एक - एक हजार रुपये अर्थदंड लगाया गया है। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता, अमर्यादित व्यवहार किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।