फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Five calves died due to cold in Gaushala

गोशाला में ठंड से पांच बछड़ों की मौत

Sun, 15 Dec 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Five calves died due to cold in Gaushala
गोवंश की मौत के बाद गौशाला में खड़े ग्रामीण - फोटो : ORAI
मुहम्मदाबाद (जालौन)। डकोर क्षेत्र में भी गोशालाओं में इंतजाम पूरे न होने का खामियाजा मवेशियों को भुगतना पड़ रहा है। शनिवार को मुहम्मदाबाद स्थित गोशाला में पांच बछड़ों की मौत हो गई। जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। क्षमता से अधिक मवेशी रखे गए हैं और टिन शेड व खाने-पीने का इंतजाम भी ठीक नहीं है। सूचना पाकर बीडीओ सुदामा शरण भी पहुंचे और जल्द इंतजाम पूरे कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बता दें कि डकोर क्षेत्र में कई गोशालाएं आधी-अधूरी पड़ी हैं, इनमें मवेशी तो रख दिए गए हैं पर ठंड और बारिश से बचने के इंतजाम नाकाफी है। उस पर रही-सही कसर मोहल्लों का पानी पूरा कर रहा है। जिससे गोशाला में हर वक्त जलभराव बना रहता है। शुक्रवार को बारिश और ठंड बढ़ने के बाद भी गोशाला में न तो टिन शेड है और न ही अलाव का कोई इंतजाम। जिसके चलते देर रात पांच बछड़ों ने ठंड से दम तोड़ दिया। सूचना पाकर ग्रामीणों की भीड़ गोशाला में एकत्र होने लगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्रधान से गोशाला की व्यवस्था ठीक कराने को कहा गया पर कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं मोहल्ले के लोगों का कहना है कि उनका पानी पहले से ही निकल रहा है, जहां पानी एकत्र होता है, वहां पर गोशाला खोली ही नहीं जानी चाहिए थी। सूचना पाकर पहुंचे बीडीओ ने बछड़ों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ग्रामीणों को भरोसा दिया कि जल्द ही कमेटी बनाकर मवेशियों के लिए चारे-पानी का इंतजाम किया जाएगा। इतना ही टिन शेड भी लगवाया जाएगा और पानी एक जगह एकत्र करने के लिए सोख्ता भी बनाया जाएगा।

मुहम्मदाबाद गोशाला में बारिश व मोहल्ले का भरा हुआ पानी

मुहम्मदाबाद गोशाला में बारिश व मोहल्ले का भरा हुआ पानी- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed