{"_id":"608c48178ebc3e5a41279ba4","slug":"fire-shop-orai-orai-news-knp6261538101","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े के ढेर से गल्ला मंडी में आग, तीन दुकानों में नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े के ढेर से गल्ला मंडी में आग, तीन दुकानों में नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। कूड़े के ढेर से निकली चिंगारी के चलते गल्ला मंडी में स्थित दुकानों में लगी आग। आग में दो दुकानें जलकर खाक हुईं। जबकि एक अन्य दुकान में भी नुकसान हुआ। आग लगने से दुकानों में रखा लाखों का तिलहन व अनाज जल गया।
नवीन गल्ला मंडी में शुक्रवार दोपहर लगभग दो बजे अचानक आग लग गई। बंदी की वजह से गल्ला मंडी की सभी दुकानें बंद थीं। मंडी के दूसरे गेट के अंदर कूड़े का ढेर लगा रहता है। अनुमान है कि इसी कूड़े के ढेर से चिंगारी उठी। जो पास में ही स्थित गुड्डू अमखेड़ा की टिन शेड से निर्मित दुकान में पहुंच गई। उनके दुकान में वारदाना व गेहूं रखा था। उनकी पूरी दुकान जलकर राख हो गई।
आग लगने से उठ रहे धुएं को देखकर जब लोग मंडी में पहुंचे तो दुकान में रखा वारदाना व गेहूं भी जलकर राख हो गया था। आग ने उनके बगल में ही स्थित कौशल किशोर की दुकान सोम ट्रेडर्स को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने मंडी में आग लगने की सूचना व्यापारियों और दमकल विभाग को दी। व्यापारियों ने सबमर्सिबल पंप के सहारे आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग काबू में नहीं आई। दमकल को बार बार फोन के करने के बावजूद लगभग ढाई घंटे बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। तब तक आग ने कौशलकिशोर की दुकान से होकर उनके बगल में ही स्थित संदीप तिवारी की दुकान में पहुंच गई। आग से सबसे अधिक नुकसान कौशलकिशोर का हुआ। उनकी दुकान में तिल, लाही व मटर के बोरे रखे थे।
विज्ञापन
देर शाम तक दमकल कर्मी उनकी दुकान में आग बुझाने का प्रयास करते रहे। लेकिन अंदर उठ रहे धुएं के चलते दमकल कर्मी अंदर नहीं पहुंच सके। मौके पर पहुंचे एसडीएम गुलाब सिंह नगर पालिका से जेसीबी मशीन मंगाकर उनकी दुकान के एक साइड की दीवार तुड़वाई। तब कहीं देर शाम में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। संदीप तिवारी की दुकान में रखा वारदाना एवं धान की करीब 50 बोरियों जलकर राख हो गईं।
दमकल गाड़ियां देरी से पहुंची, व्यापारियों में आक्रोश
जालौन। गल्ला व्यापारी धर्मेंद्र दीवौलिया, संदीप तिवारी आदि ने बताया कि दमकल करीब ढाई घंटे देरी से पहुंची, यदि गाड़ी समय पर आ जाती तो इतना नुकसान नहीं होता। गल्ला व्यापारियों ने एसडीएम से गल्ला मंडी में जगह जगह लगने वाले कूड़े के ढेरों को भी नियमित उठवाने की मांग की है।