{"_id":"606609dd8ebc3e590869547d","slug":"fire-in-three-villages-23-bigha-crop-ashes-orai-news-knp62098874","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गांवों में लगी आग, 23 बीघा फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन गांवों में लगी आग, 23 बीघा फसल राख
विज्ञापन
आग बुझाते ग्रामीण।
- फोटो : ORAI
माधौगढ़। क्षेत्र में अलग-अलग तीन गांवों में आग लगने से करीब 23 बीघा फसल जल गई। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया है और किसानों को मदद का भरोसा दिया है।
पहली घटना में कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव टिलिया में निवासी परशुराम पुत्र जगन्नाथ पाल के गेहूं के खेत में होरा की राख से उठी चिंगारी से आग लग गई। आग ने तीन बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल को चपेट में ले लिया। सूचना पर एसडीएम सालिकराम, तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति, कोतवाल बीएल यादव मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एसडीएम ने लेखपाल मनीष को शीघ्र रिपोर्ट देने की बात कही है।
इसी तरह बीड़ी से लगी आग से दो गांवों के आधा दर्जन किसानों की लगभग बीस बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। गांव जमरेही अव्वल व मिझौना के बीच अचानक दोपहर आग लग गई। देखते देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। किसानों ने पुलिस फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कोतवाल बीएल यादव मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। तब तक जमरेही अव्वल निवासी रवींद्र की छह बीघा, मुन्ना सिंह की दो बीघा, मिझौना के संजय की तीन बीघा,बाबूराम, प्रयागनारायण और राजकुमार की दो-दो बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जल गई।